नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

दिवाली-छठ यात्रियों की भीड़ बेकाबू: बांद्रा स्टेशन पर भगदड़, कई घायल

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक भयावह भगदड़ मच गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
11:24 AM Oct 27, 2024 IST | Vibhav Shukla

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक गंभीर भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। ये सभी यात्री दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाई। जब ट्रेन नंबर 22921, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस आई, तब स्थिति और भी बिगड़ गई, और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई।

दो की हालत गंभीर

घटना के बाद घायल यात्रियों को तुरंत बांद्रा भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से दो की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को पैर में और कुछ को कमर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल यात्रियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है, और दो लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। इस घटना ने यात्रियों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

ट्रेन की देरी से बेकाबू हुई भीड़

घटना के पीछे का प्रमुख कारण ट्रेन की देरी भी रही। बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस को साप्ताहिक आधार पर चलाया जाता है, जो सुबह 5:10 बजे रवाना होने वाली थी। हालांकि, री शेड्यूल होने के कारण ट्रेन प्लेटफॉर्म पर समय पर नहीं पहुंची। जब ट्रेन रात लगभग 3:30 बजे पहुंची, तो वहां मौजूद यात्रियों में चढ़ने की होड़ मच गई। जनरल बोगी में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का मुक्की होने लगा जिससे हालात और बिगाड़ गया।

 

दिवाली और छठ के त्योहारों के कारण, यूपी और बिहार से आए यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ रही है। इस स्थिति में, यात्रियों में ट्रेन के आने की जल्दी थी, जिससे वे एक-दूसरे पर गिरने लगे। भगदड़ के दौरान चीख-पुकार मच गई, और लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए जनरल बोगी में चढ़ने के लिए प्रयासरत थे।

पुलिस की ढिलाई 

 

घटना के समय रेलवे पुलिस की प्रतिक्रिया काफी धीमी रही, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण था। यात्रियों के बीच सीट पाने के लिए होड़ मचने से भगदड़ की स्थिति बनी। रेलवे पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा, और इस दौरान कई लोग गिर गए।

 

भगदड़ के इस दुखद घटना के बाद, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 5:10 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। लेकिन इस घटना ने यात्रियों के मन में एक डर पैदा कर दिया है। विशेषकर त्योहारों के समय, जब लोग अपने घर लौटने के लिए मजबूर होते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।

 

 

 

Tags :
Bandra TerminusCrowdFestival TravelMumbaitrain accident

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article