नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Amit Shah: 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 14 पर 68 लाख रुपए का था इनाम

Amit Shah: केंद्र सरकार नक्सलियों के खिलाफ एक्शन मोड में है। बीजापुर में 50 नक्सलियों ने सरेंडर कर अहिंसा के मार्ग पर चलने का फैसला लिया।
06:59 PM Mar 30, 2025 IST | Pushpendra Trivedi

Amit Shah: केंद्र सरकार नक्सलियों के खिलाफ एक्शन मोड में है। इसी बीच जानकारी आ रही है कि बीजापुर में रविवार को 50 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया और अहिंसा के मार्ग पर चलने का फैसला लिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने नक्सलियों के सरेंडर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 के बाद नक्सलवाद देश में इतिहास बनकर रह जाएगा।

गृहमंत्री ने दी नक्सलवाद छोड़ने की जानकारी

मंत्री अमित शाह ने 50 नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी सांझा करते हुए एक्स पर लिखा कि बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर में 50 नक्सलवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालं का मैं स्वागत करता हूं। पीएम मोदी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अफनाएंगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

इतिहास बन जाएगा नक्सलवाद

एक पुलिस अफसर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 पर कुल 68 लाख रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि उन्होंने राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वाले छह नक्सलवादियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम है। जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स, सीआरपीएफ और विशिष्ट इकाई कोबरा ने इनके आत्मसमर्पण में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: Hurun Rich List: अमेरिका- चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति ! कौन हैं दुनिया में सबसे रईस ?

यह भी पढ़ें: CBSE Board: 10वीं बोर्ड एग्जाम साल में दो बार होगा ! CBSE ने जारी किया सिलेबस...और क्या बदलाव ?

Tags :
50 Naxalites surrender50 नक्सलियों ने किया सरेंडरAmit ShahAmit shah Naxalism become history after march 2026 50-naxalites surrenderBijapurChhattisgarhPM Modiunion home minister amit shahअमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहछत्तीसगढ़पीएम मोदीबीजापुर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article