नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

देश में केंद्र सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये नेता

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिनों के लिए देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 27 दिसंबर को केंद्र सरकार ने सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।
02:54 AM Dec 27, 2024 IST | Girijansh Gopalan
केंद्र सरकार ने देशभर में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच चुका है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंची थी। वहीं भारत सरकार ने 27 दिसंबर, 2024 के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। बता दें कि आज यानी 27 दिसंबर को डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

भारत सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देश में 7 दिनों तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देश का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। बता दें कि इस दौरान भारत सरकार की तरफ से कोई भी सांस्कृतिक, मनोरंजन से जुड़ा कार्यक्रम नहीं होगा, वहीं पहले से निर्धारित कार्यक्रम रद्द होंगे। बता दें कि भारत की अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता है।

कांग्रेस के आधिकारिक कार्यक्रम 7 दिनों के लिए रद्द

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के सम्मान में स्थापना दिवस समारोह समेत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी आधिकारिक कार्यक्रम अगले सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सभी आंदोलनात्मक और आउटरीच कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यक्रम 3 जनवरी, 2025 को फिर से शुरू होंगे। शोक की इस अवधि के दौरान पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा।

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कहा एक सहयोगी खोया

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे और धैर्यवान व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि वो एक शानदार अर्थशास्त्री और एक ऐसे सहयोगी थे, जिनका मैं सम्मान करता था। उन्हें इतिहास में एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने भारत के आर्थिक भविष्य की दिशा बदल दी थी।

 

मनमोहन सिंह के निधन से शोक में देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि देश अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक में है। उन्होंने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने थे। उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किये हैं।

ये भी पढ़ें:मनमोहन सिंह ने अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही थी ये बात, 'इतिहास शायद मेरे साथ न्याय करेगा'

Tags :
cremated with state honoursDeath of Manmohan Singhmortal remains of former PM of India Manmohan Singhnational mourning DeclaredPM arrived for the last darshanPM Modi expressed griefthe national flag will lowerthese leaders arrived for the last darshanwave of mourning in the countryअंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये नेताअंतिम दर्शन केलिए पहुंचे पीएमदेश में शोक की लहरपीएम मोदी ने जताया दुखभारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीरमनमोहन सिंह का निधनराजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारराष्ट्रीय ध्वज झुकेगाराष्ट्रीय शोक घोषित

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article