नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, सदमे में परिवार

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर से बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के पिता ने बुधवार को छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि घटना आज सुबह 9 बजे की है। पिता...
01:27 PM Sep 11, 2024 IST | Shiwani Singh

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर से बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के पिता ने बुधवार को छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि घटना आज सुबह 9 बजे की है। पिता के आत्महत्या करने से मलाइका का पुरा परिवार सदमे में है।

हैरान-परेशना मलाइका पहुंची घर

रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान मलाइका बांद्रा स्थित अपने पर नहीं थी।  पिता के सुसाइड की खबर मिलते ही मलाइका तुरंत पुणे से मुंबई पहुंची। इस दौरान मलाइका मास्क पहने हैरान-परेशना नजर आई। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद कई सेलेब्स एक्ट्रेस के घर पहुंच रहे हैं।


नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

जानकारी के मुताबिक घटना की खबर लगते ही मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। घर से अभी तक किसी भी तरह का सुसाइड नोट सामने नहीं आया है और ना ही ये पता चल पाया है कि मलाइका के पिता ने आत्महत्या क्यों की।

अरबाज खान पहुंचे मलाइका के घर

मलाइका अरोड़ा की इस मुश्किल घड़ी में उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मलाइका के पिता की आत्महत्या की खबर लगते ही अरबाज उनके घर पहुंचे। इस दौरान वे मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते नजर आए। इससे जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Mukesh Ambani Meet Deepika Padukone: दीपिका और रणवीर से अस्पताल में मुलाकात करने पहुंचे मुकेश अंबानी, जमकर जताया प्यार

कौन थे मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले थे।अनिल अरोड़ा भारतीय मर्चेंट नेवी में भी रह चुके थे। अनिल का जन्म और रहन-सहन एक पंजाबी हिन्दू परिवार में हुआ था। लेकिन वह क्रिश्चियन धर्म की लड़की जॉयसी पोलीकार्प पर दिल हार बैठे।

इसके बाद उन्होंने जॉयसी के साथ शादी कर ली। कुछ साल तो उन दोनों की शादी अच्छी चली। लेकिन समय बीतने के साथ अनिल और जॉयसी में मनमुटाव और झगड़े शुरू हो गए।

जब मलाइका 11 साल की थीं और उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा 6 साल की, तभी दोनों अलग हो गए। अनिल से अलग होने के बाद मां जॉयस पॉलिकार्प ने ही दोनों बेटियों को पाला।

Tags :
anil arora commits suicidebollwood newsMalaika AroraMalaika Arora Father Deathमलाइका अरोड़ामलाइका अरोड़ा पितामलाइका अरोड़ा पिता सुसाइड

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article