नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर AAP का पहला रिएक्शन, कहा- 'उनको ED-इनकम टैक्स का डर'

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए आप ने कहा कि उन पर ED और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे हैं। कई बार ED और इनकम टैक्स की रेड भी हो चुकी है।
03:06 PM Nov 17, 2024 IST | Shiwani Singh

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ( aam admi party)  को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत (kailash gehlot) ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कैलाश कहलोत ( kailash gahlot) के इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है।

AAP ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर क्या कहा?

वहीं कैलाश गहलोत (kailash gahlot resignation) के इस्तीफे और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए उनके द्वारा लिखे गए खत पर अब APP का रिएक्शन भी आ गया है। गहलोत के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए आप ने कहा कि उन पर ED और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे हैं। उन पर कई बार ED और इनकम टैक्स की रेड भी हो चुकी है। कैलाश गहलोत के पास बीजेपी में जाने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। ये बीजेपी का घटिया और गंदा षड़यंत्र है। बीजेपी ED और सीबीआई का डर दिखाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है।

कैलाश गहलौत ने आप पर लाए ये गंभीर आरोप

कैलाश गहलोत ने अपने खत में कहा कि हमने यमुना सफाई की बात कही थी, लेकिन यमुना की सफाई हो नहीं पाई। यमुना नदी आज भी गंदी है। उसमें सबसे ज्यादा प्रदुषण है। इसके अलावा हम दिल्ली की बुनियादी जरुरतों को भी पूरा नहीं कर पाएं। गहलौत ने आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आलिशान घर के बारे में भी अपने पत्र में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने खुद के लिए आलीशान घर बनवाया। आप आदमी पार्टी आम आदमी के मुद्दे उठाने के लिए बनी थी, लेकिन अब वो ऐसा कुछ नहीं कर पा रही। दिल्ली सरकार अपना वक्त सिर्फ LG से लड़ाई में बरबाद कर रही है।

पत्र में उन्होंने आगे कहा कि पार्टी पर शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं। ये विवाद संदेह पैदा करते हैं और सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या अभी भी हम आम आदमी होने पर विश्वास करते हैं। अब मेरे पास आम आदमी पार्टी से अलग होने के अलावा अब कोई दूसरा चारा नहीं है। इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

गहलोत का इस्तीफा आप के लिए बड़ा नुकसान

बता दें कि राजधानी दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले पार्टी के बड़े नेताओं में से एक कैलाश गहलोत का इस्तीफा आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा नुकसान है। दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने पत्र में लिखा कि अरविंद केजरीवाल जी, मैं आपको सबसे पहले एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं।

लेकिन मैं यह भी कहना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं खास कर अंदरूनी चुनौतियां। उन्होंने कहा कि जिन मूल्यों के एक साथ हम आए थे, वो कहीं दूर रह गई। राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से आगे निकल गई हैं, जिससे कई वादे अधूरे रह गए हैं।

ये भी पढ़ेंः

Tags :
Aam aadmi partyaap reaction kailash gahlot's resignationArvind KejariwalKailash Gahlotkailash gahlot newskailash gahlot's resignationkailash gehlotअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीकैलाश गहलोतकैलाश गहलोत इस्तीफाकैलाश गहलोत के इस्तीफे पर आम की प्रतिक्रियाकैलाश गहलोत न्यूजदिल्ली

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article