• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Aaj Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न, तेज गर्मी से मिली राहत, कई जगहों पर 11 डिग्री तक गिरा पारा

शनिवार की सुबह तक, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल और उत्तराखंड में तापमान में भारी गिरावट आई है।
featured-img

Aaj Ka Mausam: देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पलट गया है। बीते कुछ दिनों से तापमान के बढ़ते स्तर ने गर्मी से बेहाल कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने एक बड़ा उलटफेर किया और तापमान में गिरावट आई। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तेज हवाओं के साथ मौसम में इस बदलाव का असर देखने को मिला है। शनिवार की सुबह तक, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल और उत्तराखंड में तापमान में भारी गिरावट आई है।

दिल्ली में भी मिली गर्मी से राहत

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शनिवार को तेज और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। मौसम साफ रहेगा, और धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाओं की वजह से गर्मी का अहसास नहीं होगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आई तापमान में गिरावट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। जब पश्चिमी विक्षोभ किसी राज्य से गुजरता है, तो वहां तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट आई है। यहां अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस घटा है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Delhi aaj ka mausam news in hindi

राजस्थान और पंजाब में भी 11 डिग्री तक गिरा पारा

राजस्थान में तेज हवाओं (Aaj Ka Mausam) के कारण पारा सात डिग्री तक गिर गया है। जहां पहले राज्य का अधिकतम तापमान 42 डिग्री था, वहीं अब यह घटकर लगभग 35 डिग्री रह गया है। पंजाब में भी तापमान में गिरावट आई है और लोग ठंड का अनुभव कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। हालांकि, सोमवार से फिर से पारा चढ़ सकता है।

हरियाणा में चल रही ठंडी हवाएं

हरियाणा में पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। जींद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, अंबाला समेत कई जिलों में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दो-तीन दिनों तक यहां मौसम सुहावना रहेगा और कुछ इलाकों में हल्के बादल भी रह सकते हैं। जींद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने पलटी मारी

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है। शनिवार की सुबह से राज्य में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि शुक्रवार रात को धूल भरी हवाओं ने गर्मी का अहसास और बढ़ा दिया था। बीते कुछ दिनों से राज्य में पारा 40 डिग्री के आसपास था, लेकिन अब राहत मिली है। वाराणसी, सुल्तानपुर, अमेठी जैसे शहरों में भी तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी पछुआ हवा चलेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन सोमवार से तापमान फिर से बढ़ सकता है।

aaj ka mausam

कश्मीर में उड़ाने हुई रद्द, हिमस्खलन का भी अंदेशा

श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में तेज हवाओं के कारण स्थिति बिगड़ गई है। हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है, जिसके कारण श्रीनगर एयरपोर्ट से 19 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है, और प्रशासन ने गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन (Aaj Ka Mausam) का खतरा बताया है।

हिमाचल प्रदेश में 5 डिग्री तक गिरा तापमान

हिमाचल प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट आई है। राज्य में साफ मौसम के बावजूद रात के समय तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी देखी गई है। मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में इस गिरावट का असर सबसे अधिक देखने को मिला है, जहां तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की कमी आई है।

मध्य प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 1 अप्रैल के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, और जबलपुर समेत 13 जिलों में मौसम का बदलाव देखा जा सकता है। ग्वालियर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यहां का तापमान 39.5 डिग्री था। शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी बारिश (Aaj Ka Mausam) हो सकती है, और दक्षिण भारत में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:

चुनावी रण में उतरे प्रशांत किशोर? राहुल गांधी संग बैठक के बाद क्या बदलेगा INDIA ब्लॉक का समीकरण?

PM Modi Podcast: गुजरात दंगों से लेकर RSS तक, जानिए PM मोदी ने लेक्स फ़्रिडमैन को इंटरव्यू में क्या–क्या कहा?

Amit Shah Statement: 15-20 साल तक देश की सत्ता पर किसी का नंबर नहीं लगने वाला, जो करना है, हमें ही करना है: अमित शाह

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज