नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दिल्ली सहित कई राज्यों में लू का अलर्ट तो बिहार-हिमाचल में होगी बारिश, जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश के पूर्वी-दक्षिणी राज्यों यथा हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
09:49 AM Apr 15, 2025 IST | Sunil Sharma

Aaj ka Mausam News in Hindi: वेस्टर्न डिस्टरबेंस की विदाई के साथ ही उत्तर भारत की हवा में अब गर्मी का असर साफ झलकने लगा है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में लगातार इज़ाफा हो रहा है और मौसम ने अब लू की चेतावनी दे दी है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद भी मौसम में थोड़ी राहत लाने वाली है। आइए जानते हैं, अगले कुछ दिनों में देश के मौसम का मिज़ाज कैसा रहने वाला है।

इन राज्यों में पड़ सकती है तेज लू

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली एजेंसी Skymet के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक पहाड़ी इलाकों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। इस दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी धीरे-धीरे अपने पैर पसारती जाएगी। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 15 अप्रैल से लू की स्थिति शुरू हो चुकी है और 18 अप्रैल तक हालात बहुत ज्यादा खराब हो सकते हैं। इनके अलावा तेलंगाना, गुजरात एवं पश्चिम मध्य प्रदेश में भी अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने के आसार बताए गए हैं।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

जहां एक ओर देश के कुछ हिस्से तपिश झेल रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मौसम (Aaj ka Mausam News in Hindi) थोड़ी राहत जरूर देगा। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश के पूर्वी-दक्षिणी राज्यों यथा हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में भी बादल बरस सकते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

दिल्ली में चलेंगी गर्म हवाएं और तापमान में होगी बढ़ोतरी

राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने अब अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में आज का तापमान न्यूनतम 23°C और अधिकतम 38°C के करीब रहने की उम्मीद है। दिन में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे धूल भरी स्थिति बन सकती है। यदि अगले 24 घंटों की बात करें तो अधिकतम तापमान 40°C तक जा सकता है। इसके बाद आने वाले दिनों में भी तापमान (Aaj ka Mausam) में लगातार बढ़त देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

Indian Railway: क्या बदल रहा है ट्रेन की तत्काल बुकिंग का टाइम? IRCTC ने दावे की खोल दी पोल!

Aaj Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न, तेज गर्मी से मिली राहत, कई जगहों पर 11 डिग्री तक गिरा पारा
Aaj Ka Mausam: 2025 बनेगा अब तक का सबसे गर्म साल, पारा अभी से 45 डिग्री पहुंचा

Tags :
aaj ka mausamAaj mausam kaisa rahegadelhi mausam ki jankaridelhi weather updateharyana mausam ki jankarikal ka mausammausam ki khabarMausam Newspunjab mausam ki jankariRajasthan mausam ki jankaritemperature todayweather forecastweather tomorrowweather updateआज का तापमानआज का मौसममौसम अपडेटमौसम पूर्वानुमानवेदर अपडेट

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article