• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img
LIVE NOW

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

featured-img

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से चटाई धूल। यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक ठोक इतिहास रच दिया है। वैभव IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

April 28, 2025 10:32 pm

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से चटाई धूल। यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक ठोक इतिहास रच दिया है। वैभव IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव ने रचा कीर्तिमान, सबसे तेज शतक जड़ा

April 28, 2025 10:32 pm

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक ठोक इतिहास रच दिया है। वैभव IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाज़ी, सिर्फ 17 गेंद में जड़ी फिफ्टी

April 28, 2025 10:32 pm

वैभव ने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ने का कमाल कर दिया है। 14 साल के वैभव की IPL में यह पहली फिफ्टी है। राजस्थान ने 6 ओवर में 87 रन स्कोर हैं। वैभव 52 रन और जायसवाल 31 रन बनाकर नाबाद है।

राजस्थान की दमदार शुरुआत, 3 ओवर में 32 रन

April 28, 2025 9:43 pm

राजस्थान रॉयल्स ने 3 ओवर में 32 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। जायसवाल और वैभव पारी को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

राजस्थान को मिला 210 रनों का लक्ष्य

April 28, 2025 9:43 pm

शुभमन गिल और बटलर के अर्धशतक से GT ने राजस्थान को दिया 210 रनों का लक्ष्य। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। गिल 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जोस बटलर ने नाबाद 50 रन बनाए।

गुजरात को लगा तीसरा झटका, वाशिंगटन सुंदर आउट

April 28, 2025 9:43 pm

संदीप शर्मा ने वाशिंगटन सुंदर को भेजा पवेलियन। इसके साथ ही गुजरात को लग गया है तीसरा बड़ा झटका। जोस बटलर एक छोर संभाले हुए हैं और अर्धशतक के करीब हैं।

गुजरात को लगा दूसरा झटका, शुभमन गिल आउट

April 28, 2025 9:43 pm

शुभमन गिल शतक से चूक गए हैं। राजस्थान के हाथ लगी दूसरी बड़ी सफलता। गिल ने 84 रनों की पारी खेली। महेश तीक्ष्णा ने 17वें ओवर में गिल को किया चलता।

गुजरात को लगा पहला झटका, साई सुदर्शन आउट

April 28, 2025 9:43 pm

राजस्थान को आखिरकार मिल गई पहली सफलता। साई सुदर्शन लौटे पवेलियन। महेश तीक्ष्णा ने सुदर्शन को 39 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज, 6 ओवर के बाद स्कोर- 53/0

April 28, 2025 7:57 pm

गुजरात टाइटंस का धमाकेदार आगाज हुआ है। गिल और सुदर्शन ने 6 ओवर में 53 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। सुदर्शन 26 और गिल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज, तीन ओवर के बाद स्कोर- 27/0

April 28, 2025 7:43 pm

गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज हो चुका है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल मैदान में उतर चुके हैं। जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी का आगाज कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फैसला

April 28, 2025 7:40 pm

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स ने फजलहक फारूकी और तुषार देशपांडे को बाहर का रास्ता दिखाया है।

राजस्थान की टीम में दो बड़े बदलाव

April 28, 2025 7:40 pm

राजस्थान रॉयल्स ने फजलहक फारूकी और तुषार देशपांडे को बाहर का रास्ता दिखाया है। उनकी जगह महेश तीक्षणा और युधवीर सिंह चरक की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

April 28, 2025 7:40 pm

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ़्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह चरक।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

April 28, 2025 7:40 pm

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज