MI vs LSG: जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई।
मुंबई इंडियंस की लगातार 5वीं जीत, लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया
April 27, 2025 7:48 pm
जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई।
जसप्रीत बुमराह ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में तीन सफल हासिल की
April 27, 2025 7:14 pm
जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। 16वां ओवर डालने आए बुमराह ने दूसरी गेंद पर मिलर को आउट किया। फिर पांचवीं गेंद पर अब्दुल समद को बोल्ड कर पवेलियन भेजा जो दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठी गेंद पर आवेश खान को बोल्ड किया।
लखनऊ को लगा आठवां झटका, आवेश खान आउट
April 27, 2025 7:09 pm
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने अपना 8वां विकेट 142 के स्कोर पर आवेश खान के रूप में गंवाया है जो बिना खाता खोले जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए।
मुंबई को मिली छठी सफलता, डेविड मिलर आउट
April 27, 2025 7:09 pm
जसप्रीत बुमराह ने डेविड मिलर को आउट कर मुंबई को छठी सफलता दिलाई है। मिलर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और 16 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।
लखनऊ को पांचवां झटका, आयुष बडोनी आउट
April 27, 2025 7:08 pm
ट्रेंट बोल्ट ने आयुष बडोनी को आउट कर लखनऊ को पांचवां झटका दिया। बडोनी 22 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए।
लखनऊ सुपर जाएंट्स को चौथा झटका, मिचेल मार्श आउट
April 27, 2025 6:52 pm
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 110 के स्कोर पर चौथा झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा है जो 34 रनों की पारी खेलने के बाद ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के एक ही ओवर में दो विकेट गिरे
April 27, 2025 6:30 pm
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 216 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए निकोलस पूरन और ऋषभ पंत के रूप में अपना दूसरा और तीसरा विकेट एक ही ओवर में गंवा दिया। पूरन जहां 27 रन बनाए तो वहीं पंत सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहला झटका, मारक्रम आउट
April 27, 2025 6:27 pm
लखनऊ को तीसरे ओवर में पहला झटका लग गया है। जसप्रीत बुमराह ने मारक्रम को आउट करते हुए मुंबई को पहली सफलता दिला दी है।
मुंबई ने दिया लखनऊ सुपर जाएंट्स 216 रन का टारगेट
April 27, 2025 6:27 pm
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर बनाया है। मुंबई की तरफ से रेयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, विल जैक्स आउट
April 27, 2025 4:33 pm
प्रिंस यादव ने विल जैक्स को बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया। जैक्स 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है और सूर्यकुमार तथा तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
मुंबई को लगा दूसरा झटका, रिकेल्टन 58 रन बनाकर आउट
April 27, 2025 4:33 pm
मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में 88 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट रेयान रिकेल्टन के रूप में गंवाया है जो 58 रनों की पारी खेलने के बाद दिग्वेश राठी का शिकार बने।
मुंबई इंडियंस का 5 ओवर के बाद स्कोर- 47/1
April 27, 2025 4:32 pm
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं, जिसमें रेयान रिकेल्टन 31 और विल जैक्स 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की पारी हुई शुरू, 2 के बाद स्कोर- 20/0
April 27, 2025 3:45 pm
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है जिसमें उनकी तरफ से रोहित शर्मा और रेयान रिकेलटन ओपनिंग में उतरे हैं। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं
मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग 11
April 27, 2025 3:45 pm
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।
लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की प्लेइंग 11
April 27, 2025 3:45 pm
एडन माक्ररम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।