• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

MI vs KKR: रिकेल्टन ने लगाया दमदार अर्धशतक, मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

featured-img

MI vs KKR: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। मुंबई ने केकेआर की टीम को 8 विकेट से शिकस्त दी है। केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रनों पर सिमट गई थी। मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन ने दमदार खेल दिखाया और अर्धशतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत महज 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया।

मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

March 31, 2025 11:21 pm

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। मुंबई ने केकेआर की टीम को 8 विकेट से शिकस्त दी है। केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रनों पर सिमट गई थी। मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन ने दमदार खेल दिखाया और अर्धशतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत महज 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया।

मुंबई को पहला झटका लगा

March 31, 2025 9:54 pm

मुंबई को पहला झटका आंद्रे रसेल ने दिया। उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को हर्षित राणा के हाथों कैच कराया। हिटमैन इस मैच में 13 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।

मुंबई इंडियंस की दमदार शुरुआत

March 31, 2025 9:53 pm

चार ओवर्स के बाद मुंबई ने बिना किसी विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन अभी मौजूद हैं।

मुंबई इंडियंस की शानदार गेंदबाज़ी, कोलकाता ने रखा 117 रन का लक्ष्य

March 31, 2025 9:05 pm

अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 116 रन के स्कोर पर रोक दिया। वानखेड़े में अपना पहला मैच खेल रही मुंबई के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया।

केकेआर को लगा सातवां झटका

March 31, 2025 8:32 pm

अश्विनी कुमार को मिली तीसरा सफलता। मनीष पांडे 14 गेंदों में 19 रन बनाकर हुए आउट।

कोलकाता को छठा झटका

March 31, 2025 8:29 pm

कोलकाता को छठा झटका अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने रिंकू सिंह को नमन धीर के हाथों कैच कराया। अब बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मनीष पांडे क्रीज पर मौजूद हैं।

10 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर

March 31, 2025 8:29 pm

10 ओवर्स के बाद केकेआर ने 5 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मनीष पांडे 11 गेंदों में 14 और रिंकू सिंह 12 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स की हालत नाजुक, आधी टीम लौटी पवेलियन

March 31, 2025 8:10 pm

कोलकाता को चौथा झटका, वेंकटेश अय्यर हुए आउट

March 31, 2025 8:09 pm

दीपक चाहर पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। अंगरिक्ष रघुवंशी ने पहली ही गेंद पर शानदार चौका जमाया। चौथी गेंद पर चाहर ने वेंकटेश अय्यर को विकेटकीपर रेयान रिकलटन के हाथों कैच आउट कराया। 6 ओवर्स के बाद केकेआर ने चार विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए हैं। क्रीज पर अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कोलकाता को तीसरा झटका, अजिंक्य रहाणे हुए आउट

March 31, 2025 7:59 pm

अजिंक्य रहाणे मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वह 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए वेंकटेश अय्यर आए हैं।

कोलकाता को दूसरा झटका, क्विंटन डिकॉक 1 रन बनाकर आउट

March 31, 2025 7:44 pm

कोलकाता को दूसरा झटका भी पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने दिया। ट्रेंट बोल्ट ने पहले सुनील नरेन को बोल्ड किया। उसके बाद क्विंटन डिकॉक को भी पवेलियन भेज दिया हैं।

कोलकाता को पहला झटका, सुनील नरेन खाता भी नहीं खोल सके

March 31, 2025 7:42 pm

कोलकाता को पहला झटका पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

March 31, 2025 7:40 pm

रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

March 31, 2025 7:40 pm

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

This Live Blog has Ended

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज