LSG vs PBKS: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 15.4 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया है। पंजाब के तरफ से प्रभसिमरन सिंह 69, श्रेयस अय्यर 46, और नेहल वढेरा ने 43 रनों की पारी खेली है।
पंजाब ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया
April 1, 2025 10:41 pm
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 15.4 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया है। पंजाब के तरफ से प्रभसिमरन सिंह 69, श्रेयस अय्यर 46, और नेहल वढेरा ने 43 रनों की पारी खेली है।
पंजाब को लगा दूसरा झटका
April 1, 2025 10:22 pm
दिग्वेश सिंह राठी को मिली दूसरी सफलता। प्रभसिमरन सिंह के रूप में पंजाब को लगा दूसरा झटका। वह 34 गेंदों में 69 रनों की पारी खेलकर आउट हुए हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए नेहल वढेरा आए हैं।
9 ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर
April 1, 2025 10:09 pm
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब ने 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह 67 रन और श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर अभी मौजूद हैं और दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक, पंजाब को जीत के लिए अब 91 रनों की जरूरत
April 1, 2025 10:05 pm
प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब को अब जीत के लिए 76 गेंदों में 91 रनों की जरूरत है।
पंजाब का पहला विकेट गिरा
April 1, 2025 10:05 pm
पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा है। वह 9 गेंदों में 8 रन बनाकर दिग्वेश राठी की गेंद पर आउट हुए। 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।
लखनऊ ने पंजाब को 172 रनों का लक्ष्य दिया
April 1, 2025 9:21 pm
20 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ ने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं। लखनऊ के तरफ से सबसे अधिक निकोलस पूरन 44 रन , आयुष बडोनी 41 रन, एडन मार्कराम 28 रन और अब्दुल समद 27 रन बनाए हैं। वहीं पंजाब के तरफ से अर्शदीप सिंह तीन विकेट झटके हैं।
लखनऊ को लगा सातवां झटका
April 1, 2025 9:21 pm
अब्दुल समद के रूप में लखनऊ को लगा सातवां झटका। अब्दुल समद 27 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हुए। लखनऊ के तरफ से बल्लेबाजी करने आवेश खान आए हैं।
लखनऊ को लगा छठा झटका
April 1, 2025 9:21 pm
आयुष बडोनी के रूप में लखनऊ को लगा छठा झटका। आयुष बदोनी 41 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। लखनऊ के तरफ से बल्लेबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए हैं।
लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन, डेविड मिलर हुए आउट
April 1, 2025 8:44 pm
लखनऊ को पांचवां झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए अब्दुल समद उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आयुष बडोनी क्रीज पर मौजूद हैं।
15 ओवर्स के बाद लखनऊ का स्कोर
April 1, 2025 8:43 pm
15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 117 रन क्रीज पर आयुष बदोनी 22 रन और डेविड मिलर 18 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
निकोलस पूरन हुए आउट
April 1, 2025 8:42 pm
युजवेंद्र चहल को मिली पहली सफलता। निकोलस पूरन 44 रन बनाकर हुए चहल का शिकार। इस प्रकार लखनऊ को लगा चौथा झटका। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए डेविड मिलर आए हैं।
लखनऊ को तीसरा झटका लगा, ऋषभ पंत भी लौटे पवेलियन
April 1, 2025 8:06 pm
लखनऊ को तीसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। उन्होंने ऋषभ पंत को चहल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब पूरन का साथ देने के लिए आयुष बडोनी उतरे हैं।
लखनऊ को लगा दूसरा झटका, एडेन मार्करम आउट हुए
April 1, 2025 8:05 pm
लखनऊ को दूसरा झटका लॉकी फर्ग्यूसन ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को बोल्ड किया। वह 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब निकोलस पूरन का साथ देने के लिए कप्तान ऋषभ पंत आए हैं।
लखनऊ को लगा पहला झटका
April 1, 2025 7:42 pm
मिचेल मार्श के रुप में लखनऊ को लगा पहला झटका। अर्शदीप सिंह को मिली पहली सफलता। अब बल्लेबाजी करने क्रीज पर निकोलस पूरन आए हैं। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ ने एक विकेट के नुकसान पर बनाए 3 रन।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग 11
April 1, 2025 7:41 pm
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
April 1, 2025 7:41 pm
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।