GT Vs PBKS IPL 2025: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 243 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम 232 रन ही बना सकी। इस तरह पंजाब ने इस मैच में 11 रनों से जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर शेरफेन रदरफोर्ड 28 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन उनकी ये पारी भी जीत नहीं दिला पाई।
पंजाब ने जीत से किया आगाज, गुजरात को 11 रनों से हराया
March 25, 2025 11:22 pm
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 243 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम 232 रन ही बना सकी। इस तरह पंजाब ने इस मैच में 11 रनों से जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर शेरफेन रदरफोर्ड 28 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन उनकी ये पारी भी जीत नहीं दिला पाई।
मुकाबला हुआ रोमांचक, गुजरात को 30 गेंदों पर 70 रनों की दरकरार
March 25, 2025 10:46 pm
गुजरात को दूसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह 41 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 174/2 है।
गुजरात को दूसरा झटका, साई सुदर्शन 74 रन बनाकर आउट
March 25, 2025 10:44 pm
गुजरात को दूसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह 41 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर 152/2 है।
11 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर- 121/1
March 25, 2025 10:21 pm
11 ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 59 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं, वहीं जोस बटलर 24 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। अभी गुजरात को 54 गेंदों पर 124 रनों की जरुरत है।
गुजरात को पहला झटका, शुभमन गिल 33 रन बनाकर आउट हुए
March 25, 2025 9:56 pm
गुजरात को पहला झटका ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। शुभमन गिल 14 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर जोस बटलर और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 61/1 है।
5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 51/0
March 25, 2025 9:55 pm
5 ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस ने बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 23 और शुभमन गिल 27 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
पंजाब ने गुजरात को दिया 244 रन का टारगेट, श्रेयस अय्यर और शशांक की तूफानी बल्लेबाज़ी
March 25, 2025 9:05 pm
पंजाब ने गुजरात के सामने 244 रन का लक्ष्य रखा है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए।
अय्यर की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी, 15 ओवर के बाद स्कोर 156/2
March 25, 2025 8:43 pm
15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और पंजाब का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। अब बल्लेबाजी के लिए मार्कस स्टोइनिस और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रेयस अय्यर 59 और मार्कस स्टोइनिस 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
प्रियांश आर्या 47 रन बनाकर आउट हुए, नौ ओवर के बाद स्कोर 96/2
March 25, 2025 8:26 pm
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और पंजाब का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। श्रेयस अय्यर 28 और अजमतुल्लाह उमरजई आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर शानदार बल्लेबाज़ी, पंजाब का स्कोर 6 ओवर - 73/1
March 25, 2025 8:00 pm
पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब की टीम ने पहले छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। प्रियांश आर्या ने पॉवरप्ले में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की।
पंजाब को लगा पहला झटका, प्रभसिमरन सिंह पांच रन बनाकर आउट हुए
March 25, 2025 7:47 pm
पंजाब को पहला झटका पारी के चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया। वह पांच रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए प्रियांश आर्य क्रीज पर मौजूद हैं।
पंजाब की पारी शुरू, 3 ओवर के बाद स्कोर हुआ बिना विकेट 28 रन
March 25, 2025 7:44 pm
पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं। प्रियांश आर्या इस मैच में जबरदस्त लय में नज़र आ रहे हैं। गुजरात के मजबूत गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने पंजाब को बड़ा स्कोर बनाना पड़ेगा।
गिल ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात टाइटंस
March 25, 2025 7:42 pm
शुभमन गिल ने टॉस जीत लिया है। इसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। मैच से पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि जो भी कप्तान इस मैदान पर टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11:
March 25, 2025 7:42 pm
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11:
March 25, 2025 7:41 pm
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।