GT vs MI: मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात ने सुदर्शन के 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम छह विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई और इस मैच को 36 रनों से गंवा दिया।
गुजरात टाइटंस की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया
March 29, 2025 11:36 pm
मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात ने सुदर्शन के 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम छह विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई और इस मैच को 36 रनों से गंवा दिया।
मुंबई इंडियंस को लगा छठा झटका, हार्दिक पांड्या पवेलियन लौटे
March 29, 2025 11:31 pm
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना छठा विकेट गवा दिया है। कप्तान हार्दिक पांड्या 17 गेंदों में 11 रन बनाकर हुए रबाडा का शिकार।
मुंबई इंडियंस को लगा पांचवां झटका, सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन
March 29, 2025 11:16 pm
मुंबई इंडियंस की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा हैं। सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा है और सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 28 गेंदों पर एक चौका और चार छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने 16 ओवर की समाप्ति के बाद रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।
15 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर - 118/4
March 29, 2025 11:13 pm
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 ओवर्स के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए है। पंड्या और सूर्यकुमार यादव के बीच 11 गेंदों में 9 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। मुंबई इंडियंस को अभी 30 गेंदों पर 79 रनों की दरकरार हैं।
14 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर - 112/4
March 29, 2025 11:02 pm
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 ओवर्स के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए है। पंड्या और सूर्यकुमार यादव के बीच 5 गेंदों में 3 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। मुंबई इंडियंस को अभी 36 गेंदों पर 85 रनों की दरकरार हैं।
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, तिलक वर्मा आउट हुए
March 29, 2025 11:00 pm
तिलक वर्मा के रूप में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने तिलक वर्मा को आउट किया। तिलक वर्मा ने 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। तिलक और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, रोहित के बाद रिक्लटन आउट
March 29, 2025 10:17 pm
मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका दिया। सिराज ने पहले रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया था और अब रियान रिक्लेटन को बोल्ड किया। रिक्लेटन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई इंडियंस को पहला झटका, रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
March 29, 2025 10:17 pm
मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 197 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 के स्कोर पर पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है जो 4 गेंदों में 8 रन बनाने के बाद मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। अब बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा आए हैं।
मुंबई के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा
March 29, 2025 9:33 pm
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात ने सुदर्शन के 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए।
18 ओवर्स का खेल के बाद गुजरात का स्कोर 179 रन
March 29, 2025 9:15 pm
टॉस हारकर गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स में 179 रन बना लिए है। शेरफेन रदरफोर्ड और साई सुदर्शन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
गुजरात का तीसरा विकेट गिरा
March 29, 2025 9:15 pm
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शाहरुख खान को आउट कर गुजरात को तीसरा झटका दिया है। शाहरुख बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हुए और अपना विकेट गंवा बैठे। शाहरुख सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन हालांकि, क्रीज पर मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका, बटलर पवेलियन लौटे
March 29, 2025 9:14 pm
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है। बटलर और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हो रही थी और दोनों ने 51 रन जोड़ लिए थे। बटलर 24 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।
गुजरात का स्कोर 100 के पार, सुदर्शन और बटलर की तूफानी बल्लेबाज़ी
March 29, 2025 8:38 pm
गुजरात टाइटंस का स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रन के पार पहुंच गया है। गिल और सुदर्शन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन हार्दिक ने गिल को आउट कर गुजरात को पहला झटका दिया था। गुजरात का स्कोर 13 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 121 रन हो गया हैं।
गुजरात को पहला झटका, शुभमन गिल आउट
March 29, 2025 8:18 pm
हार्दिक पांड्या ने कप्तान शुभमन गिल को आउट कर गुजरात को पहला झटका दिया है। गुजरात ने मुंबई के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी और गिल तथा साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़ लिए थे। शुभमन 27 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए।
गुजरात की शानदार शुरुआत, 3 ओवर के बाद स्कोर 66/0
March 29, 2025 8:05 pm
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के 66 रन है। गिल 32 और सुदर्शन 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरात की पारी शुरू, 3 ओवर के बाद स्कोर 27/0
March 29, 2025 7:47 pm
मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात के लिए साई सुदर्शन के साथ कप्तान शुभमन गिल की पारी की शुरुआत करने आए हैं। शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की हैं। 3 ओवर के बाद स्कोर 27/0 हो गया हैं।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
March 29, 2025 7:45 pm
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
March 29, 2025 7:44 pm
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफान रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।