GT vs DC: गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेले गए मुकाबले में गुजरात की टीम ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया। गुजरात की टीम के तरफ से जोस बटलर ने सर्वाधिक 97 रनों की पारी खेली। जबकि शेरफेन रदरफोर्ड 43 रन बनाए। वहीं दिल्ली की टीम के तरफ से मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिले हैं।
गुजरात ने दर्ज की शानदार जीत, दिल्ली को 7 विकेट से हराया
April 19, 2025 7:42 pm
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेले गए मुकाबले में गुजरात की टीम ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया। गुजरात की टीम के तरफ से जोस बटलर ने सर्वाधिक 97 रनों की पारी खेली। जबकि शेरफेन रदरफोर्ड 43 रन बनाए। वहीं दिल्ली की टीम के तरफ से मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिले हैं।
17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 179/2
April 19, 2025 7:24 pm
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस का स्कोर 179 रन के पार पहुंच गया है। बटलर और रदरफोर्ड के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। गुजरात ने 17 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 179 रन बना लिए हैं।
जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाज़ी, गुजरात जीत के नजदीक
April 19, 2025 7:13 pm
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड 31 रन और जोस बटलर 77 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 46 रन चाहिए।
गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, साई सुदर्शन आउट
April 19, 2025 6:41 pm
गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा है। सुदर्शन और बटलर के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी, लेकिन सुदर्शन 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए।
6 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 67/1
April 19, 2025 6:39 pm
दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने छह ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। बटलर और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।
गुजरात को लगा पहला झटका, कप्तान शुभमन गिल आउट
April 19, 2025 6:38 pm
गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली ने गुजरात को दिया 204 रनों का टारगेट
April 19, 2025 5:38 pm
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया था और दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए।
दिल्ली की टीम को 8वां झटका, आशुतोष शर्मा हुए आउट
April 19, 2025 5:38 pm
आशुतोष शर्मा के रूप में दिल्ली की टीम को 8वां झटका लगा है। उन्हें 37 रन के स्कोर पर आर साई किशोर ने पवेलियन भेजा है।
दिल्ली की टीम को लगा 7वां झटका, डोनोवन फरेरा आउट
April 19, 2025 5:38 pm
डोनोवन फरेरा के रूप में दिल्ली की टीम को 7वां झटका लगा है। उन्हें 1 रन के स्कोर पर ईशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा है।
दिल्ली की टीम को लगा छठा झटका
April 19, 2025 5:17 pm
विपराज निगम के रूप में दिल्ली की टीम को छठा झटका लगा है। उन्हें शून्य के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा है।
दिल्ली की टीम को लगा 5वां झटका
April 19, 2025 5:17 pm
अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली की टीम को 5वां झटका लगा है। उन्हें 39 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा है।
दिल्ली कैपिटल्स को लगा चौथा झटका, स्टब्स आउट हुए
April 19, 2025 4:57 pm
ट्रिस्टन स्टब्स पवेलियन लौट गए हैं जिससे अक्षर पटेल के साथ उनकी साझेदारी टूट गई है। स्टब्स और अक्षर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन स्टब्स आसान सा कैच थमाकर आउट हो गए। स्टब्स ने 21 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए।
दिल्ली को लगा तीसरा झटका, करुण नायर हुए आउट
April 19, 2025 4:26 pm
करुण नायर के रूप में दिल्ली की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह 31 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने हैं।
दिल्ली को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल हुए आउट
April 19, 2025 4:07 pm
केएल राहुल के रूप में दिल्ली की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 28 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने हैं।
दिल्ली की टीम को लगा पहला झटका, अभिषेक पोरेल आउट
April 19, 2025 3:44 pm
अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली की टीम को पहला झटका लगा है। वह 18 रन बनाकर अरशद खान का शिकार बने हैं। 2 ओवर का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और करुण नायर बल्लेबाजी कर रह हैं।
जोरदार फॉर्म में दोनों टीमों के खिलाड़ी
April 19, 2025 3:21 pm
दोनों ही टीमों ने अभी तक इस सीजन काफी शानदार खेल दिखाया है, जिसमें दिल्ली की टीम ने 6 में से 5 मैचों को जीता है और अभी वह प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस भी 6 में से 4 चार मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है।
गुजरात टाइटंस टीम की प्लेइंग 11
April 19, 2025 3:20 pm
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग 11
April 19, 2025 3:20 pm
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।