रूस-यूक्रेन युद्ध में आरोपों का चल रहा दौर, ज़ेलेन्स्की-पुतिन एक दूसरे पर युद्धविराम तोड़ने पर भड़के
रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाया कि उसने ईस्टर के मौके पर युद्ध विराम का केवल दिखावा किया। उन्होंने कहा कि मास्को ने पूरी रात यूक्रेन पर हमले जारी रखे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को ईस्टर के दिन एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा की थी। लेकिन जेलेंस्की ने रविवार सुबह एक्स (Twitter) पर बताया कि कुछ जगहों पर रूसी सेना हमले करती रही और नुकसान पहुंचाने की कोशिश जारी रही। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने अलग-अलग इलाकों में रूसी गोलाबारी की 59 घटनाएं दर्ज कीं। इसके अलावा कई ड्रोन हमले भी हुए। वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने उल्टा यूक्रेन पर ही आरोप लगाया कि उसने दोनेत्सक इलाके में रात भर हमले किए और रूस की ओर 48 ड्रोन भेजे।
रूसी ने किया युद्ध विराम का पूरा पालन
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी सेना के हमले में कुछ लोग हताहत हुए हैं, लेकिन इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, रूसी सेना का कहना है कि उन्होंने युद्ध विराम के नियमों का पूरी तरह पालन किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से अपील की है कि वह युद्ध विराम की शर्तों का पूरा पालन करे। उन्होंने एक बार फिर 30 दिनों के लिए युद्ध विराम बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने कहा कि रूस ने इस प्रस्ताव पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अच्छी बात ये रही कि उस दिन हवाई हमले का सायरन नहीं बजा। साथ ही, उन्होंने बताया कि रविवार को डोनेट्स्क इलाके में रूसी हमले में कुछ यूक्रेनी सैनिकों की जान चली गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले के ज़िम्मेदार रूसी सैनिकों को छोड़ा नहीं जाएगा।
यूक्रेनी सेना पर लगाया हमले करने का आरोप
रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी सेना पर युद्ध विराम के बावजूद डोनेट्स्क क्षेत्र में रातभर हमले करने का आरोप लगाया है। मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन ने रूसी इलाके में 48 ड्रोन भेजे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि रूसी सैनिकों ने युद्ध विराम का पूरी तरह से पालन किया था। वहीं, खेरसॉन में रूस द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी बलों ने हमले शुरू किए थे।
रूस खत्म नहीं करना चाहता युद्ध: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा कि रूस को युद्ध विराम की शर्तों का पूरी तरह पालन करना चाहिए और यूक्रेन ने युद्ध विराम को 30 दिनों के लिए बढ़ाने का जो प्रस्ताव दिया था, उसे फिर से दोहराया। यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने बताया कि मॉस्को ने कीव के इस प्रस्ताव का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि या तो पुतिन को अपनी सेना पर पूरा नियंत्रण नहीं है, या फिर यह साबित होता है कि रूस में युद्ध को खत्म करने की दिशा में कोई असली कदम उठाने का इरादा नहीं है। रूस केवल अपने पक्ष में मीडिया कवरेज चाह रहा है।
यह भी पढ़े:
.