नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

it’s Trump Action: डोनाल्ड ट्रंप से बहस जेलेंस्की को पड़ी भारी, यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य मदद पर रोक

ट्रंप ने जेलेंस्की संग तीखी बहस के बाद यूक्रेन की सैन्य मदद रोकने का ऐलान किया, जिससे रूस संग संघर्ष में यूक्रेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
10:34 AM Mar 04, 2025 IST | Rohit Agrawal

Trump Action on Ukraine: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोकने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह निर्णय यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आया है, जिससे यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी सैन्य सहायता पर रोक लग जाएगी। बता दें कि यह फैसला व्हाइट हाउस में हुई ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हाल ही में हुई बहस के बाद लिया गया है।

यूक्रेन को नहीं मिलेगी US आर्मी की मदद  

सैन्य मदद रोकने के पीछे आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ट्रंप शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देना चाहते हैं। अधिकारी के अनुसार, यूक्रेन को सैन्य सहायता रोकने से युद्ध विराम हो सकता है और संघर्ष समाप्त हो सकता है।

ओवल ऑफिस में हुई थी दोनों के बीच तीखी बहस

पिछले हफ्ते यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका दौरे पर गए थे, जहां उनकी ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के साथ गरमागरम बहस हुई। ट्रंप ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वे अमेरिकी सहायता के प्रति आभार नहीं दिखा रहे हैं और तीसरा विश्व युद्ध छेड़ना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा था कि अगर यूक्रेन युद्ध विराम के लिए तैयार नहीं होता है, तो अमेरिका सैन्य सहायता बंद कर देगा।

मिनरल डील पर भी पड़ेगा असर

जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) अमेरिका दौरे पर खनिज संसाधनों से जुड़ी एक डील पर हस्ताक्षर करने के लिए गए थे, लेकिन बहस के बाद वे बिना डील किए ही लौट आए। इस घटना को भी सैन्य मदद रोकने के पीछे एक कारण माना जा रहा है। ट्रंप ने पहले भी यूक्रेन को सैन्य सहायता रोकने की धमकी दी थी, जिसके बाद जेलेंस्की अमेरिका के साथ मिनरल डील के लिए राजी हुए थे।

यूक्रेन के सामने चुनौतियों का पहाड़

यूक्रेन के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता का न मिलना एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि वह रूस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी हथियारों और सहायता पर काफ़ी निर्भर रहा है। बता दें कि यह फैसला(Donald Trump Big Action Against Ukraine) न केवल यूक्रेन के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और यूक्रेन के संबंधों को भी प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

रूस और अमेरिका के बीच कम होता तनाव भारत पर कैसे डालेगा प्रभाव? जानें पूरी डिटेल

ट्रंप और जेलेंस्की की तनातनी के बाद यूरोप ने संभाली कमान, बना रहा खुद का रक्षा गठबंधन

Tags :
Military Support StoppedTrump Ukraine Aid HaltUkraine Russia WarUS-Ukraine relationsZelensky Trump Debate

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article