नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, पूर्व DGP बोले – इसमें कोई हैरानी नहीं, PAK टूटने की कगार पर!

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया गया। 100 से ज्यादा यात्री बंधक, 6 सैनिक मारे गए। पढ़ें पूरी खबर।
10:33 PM Mar 11, 2025 IST | Girijansh Gopalan

आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंकी हमलों का शिकार हो रहा है। मंगलवार को बलूचिस्तान में एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया। इस हमले में कई यात्री घायल हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान सेना के जवानों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है।

पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत, ट्रेन पर हमला

बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस नाम की ट्रेन को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकियों ने हाईजैक कर लिया। ट्रेन करीब 500 यात्रियों को लेकर क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा होते हुए पेशावर जा रही थी। आतंकियों ने रास्ते में गुदलार और पीरू कोनेरी के बीच ट्रेन पर हमला कर दिया। इस दौरान भारी गोलीबारी हुई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए।

BLA ने कबूला हमला, सरकार को दी धमकी

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने ट्रेन पर कब्जा कर लिया है। वहीं 6 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को मार दिया गया है। इसके अलावा 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया गया है। इतना ही नहीं, BLA ने पाकिस्तानी सेना को धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की कोशिश की गई, तो बंधकों की हत्या कर दी जाएगी।

पूर्व DGP का बयान: पाकिस्तान अब टूटने की कगार पर

जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एसपी वैद ने इस घटना पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान अब टूटने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि "पाकिस्तानी सेना और सरकार बलूचिस्तान पर अपना कंट्रोल खो चुकी है। यहां के 6-7 जिले आतंकियों के कब्जे में हैं। वहां सरकार और सेना की कोई पकड़ नहीं है। आज जो हुआ, वह इसी का नतीजा है।"

पाकिस्तानी सरकार की प्रतिक्रिया

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि जाफर एक्सप्रेस पर हमले की खबरों के बाद सुरक्षा बलों को भेजा गया है। फिलहाल, बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और स्थानीय अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

क्या है बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA)?

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) एक अलगाववादी संगठन है, जो पाकिस्तान से बलूचिस्तान को स्वतंत्र कराने की मांग करता है। यह संगठन पाकिस्तानी सेना और सरकार पर लगातार हमले करता आया है। पाकिस्तान सरकार ने इसे आतंकी संगठन घोषित कर रखा है, लेकिन BLA खुद को आजादी के लिए लड़ने वाला संगठन बताता है।

पाकिस्तान में बिगड़ते हालात

यह हमला बताता है कि पाकिस्तान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बलूचिस्तान के लोग लंबे समय से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में और हमले हो सकते हैं, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:जानें 'बलोच लिबरेशन आर्मी' के बारे में, जिसने पाकिस्तान की 'जाफर एक्सप्रेस' ट्रेन को किया हाईजैक

Tags :
Balochistan attackBalochistan Liberation ArmyBLA TerroristsFriendly Tags: Pakistan Train HijackJafar Express HijackPakistan Army AttackPakistan Breaking NewsPakistan political crisisPakistan terrorist attack

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article