• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

मात्र तीन सेकंड में कैसे की इस लड़की ने तीन देशों की यात्रा, जानकार रह जायेंगे हैरान!

समरांगी साधु झिलिक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो तीन देशों की सीमाओं के बीच 3 सेकंड में घूमती हैं। वीडियो वायरल हो रहा है।
featured-img

हममें से बहुत से लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जाकर वहां के रहन-सहन और संस्कृति को जानने का बहुत मजा लेते हैं। जब भी कहीं जाने का मन बनाते हैं, तो किसी न किसी तरीके से ट्रैवल का इंतजाम कर ही लेते हैं। अपने देश के अंदर यात्रा करने में कोई पाबंदी नहीं होती, लेकिन जब हम विदेश जाते हैं, तो हमें पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है। कुछ देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा होती है, जिससे यात्रा करना आसान हो जाता है। हालांकि, कई देशों में पहले वीजा परमिट लेना पड़ता है। अगर आप एक ही बार में दो-तीन देशों में घूमने का प्लान बनाते हैं, तो डॉक्युमेंट्स तैयार करने में थोड़ा समय लग सकता है।

3 सेकंड में 3 देशों का किया दौरा 

आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़की 3 सेकंड के अंदर तीन देशों का दौरा करती है। सुनकर थोड़ा अजीब लगता है, है ना? लेकिन ये सच है! वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हो सकता है आपके दिमाग में यह सवाल भी आए कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई 3 सेकंड में 3 देशों की यात्रा कर ले? इस राज़ को जानने के लिए आपको वीडियो देखना पड़ेगा, और फिर हम आपको बताएंगे कि यह कैसे संभव हुआ।

समरांगी साधु झिलिक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आचेन शहर के पास एक खास पॉइंट पर खड़ी हैं, जहां तीन देशों की सीमाएं मिलती हैं। इस वीडियो में समरांगी बड़ी खुशी से तीन देशों के बीच झूमते हुए 3 सेकंड में घूम जाती हैं। यह जगह बेहद खास है क्योंकि यहां किसी भी देश की फौज नहीं है। इस पॉइंट के आधे हिस्से में जर्मनी है, और बाकी के हिस्से में नीदरलैंड और बेल्जियम। यानी यहां से आप तीन देशों की सीमाओं को एक साथ देख सकते हैं और इन देशों में जा सकते हैं।

इस एक वीजा से घूमे पूरा यूरोप 

अगर आप बिना वीजा के यूरोप के देशों में जाना चाहते हैं, तो यह संभव है। इसके लिए शेंगेन वीजा (Schengen Visa) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वीजा के जरिए आप यूरोप के 29 देशों में बिना किसी रुकावट के घूम सकते हैं। ये सभी देश शेंगेन क्षेत्र में आते हैं। इनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। हालांकि, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड जैसे कुछ देश यूरोप का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे भी शेंगेन वीजा के तहत यात्रा करने की अनुमति देते हैं।

समरांगी का वीडियो अब इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 8 हज़ार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं। फिरोज़ वेल्लुकुझी ने कमेंट किया, "पासपोर्ट कंट्रोल कहां है?" एक दूसरे यूजर ने पूछा, "क्या यहां ट्रेन से जाया जा सकता है?" तीसरे यूजर ने लोकेशन के बारे में पूछा, "क्या आप मुझे लोकेशन बता सकते हैं?" और चौथे यूजर ने लिखा, "अगर आप एम्स्टर्डम से कार द्वारा वहां जाएं, तो क्या पार्किंग आसान है?"

यह भी पढ़े:

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज