नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

तबला वादक जाकिर हुसैन अमेरिका के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर,फैंस कर रहे हैं दुआ

मशूहर संगीतकार जाकिर हुसैन की तबीयत बिगड़ी है, जिसके बाद उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
08:41 PM Dec 15, 2024 IST | Girijansh Gopalan
तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को तबीयत खराब होने के बाद अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संगीत की दुनिया में जाकिर हुसैन एक बड़ा नाम हैं। लेकिन उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल उनकी खराब सेहत के कारण बीते रविवार 15 दिसंबर को उन्हें अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है। दिग्गज संगीतकार के परिवारवाले और फैंस भी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

जाकिर हुसैन की सेहत खराब

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को बीते रविवार 15 दिसंबर को अचानक तबीयत खराब होने के बाद अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक जाकिर हुसैन की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उनका अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि जाकिर हुसैन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि उनके करीबी ने की है। वहीं बीबीसी के पत्रकार परवेज आलम ने अपने ताजा ट्वीट में उनकी खराब सेहत के बारे में बताया है।

संगीत की दुनिया में बड़ा नाम जाकिर हुसैन

बता दें कि उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 1951 में मुंबई में हुआ था। उन्हें दुनिया के महान तबला वादकों में से एक माना जाता है। इतना ही नहीं भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनका योगदान है। जाकिर हुसैन अपनी असाधारण प्रतिभा के चलते पिछले कुछ सालों में कई अवॉर्ड्स से नवाजे गये हैं। उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। वहीं जाकिर हुसैन 1999 में जब ‘यूएस नेशनल एंडॉमेंट फॉर द आर्ट्स’ ने नेशनल हेरिटेज फेलोशिप से सम्मानित किया था, तब उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत के ग्लोबल एंबेसडर के रूप में मान्यता मिली थी। बता दें कि जाकिर हुसैन के पिता अल्लाह रक्खा भी मशहूर तबला वादक थे।

3 साल की उम्र में शुरू की संगीत की शिक्षा

जानकारी के मुताबिक उस्ताद जाकिर हुसैन के बैंड ने हाल में अपने इंडिया टूर का ऐलान किया था। ये टूर जनवरी 2025 में होना है। जाकिर हुसैन अपने संगीत के जरिये तमाम भारतीयों को प्रेरित करते आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पिता की देख-रेख में 3 साल की उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 7 साल की उम्र में पहली परफॉर्मेंस दी थी। इतना ही नहीं जाकिर हुसैन पहले भारतीय संगीतकार हैं, जिन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था।

Tags :
Admitted to hospital in San FranciscoAmericaartistCelebrity newsCritical conditionFamous Tabla player of IndiaFans' prayersHealth NewsHealth problemhospitalizedIndian classical musicMusicianPrayers for Zakir HussainSan FranciscoTabla player Zakir HussainTabla player Zakir Hussain's conditionTabla playingUstad Zakir Hussain illWorld famous Tabla playerZakir HussainZakir Hussain's biographyZakir Hussain's careerZakir Hussain's health deterioratedZakir Hussain's health updateZakir Hussain's songsअमेरिकाअस्पताल में भर्तीउस्ताद जाकिर हुसैन बीमारकलाकारगंभीर हालतजाकिर हुसैनजाकिर हुसैन का करियरजाकिर हुसैन की जीवनीजाकिर हुसैन की तबीयत खराबजाकिर हुसैन की हेल्थ अपडेटजाकिर हुसैन के गानेजाकिर हुसैन के लिए दुआतबला वादक जाकिर हुसैनतबला वादक जाकिर हुसैन की हालततबला वादनफैंस की दुआभारत के प्रसिद्ध तबला वादकभारतीय शास्त्रीय संगीतविश्व प्रसिद्ध तबला वादकसंगीतकारसेलिब्रिटी न्यूज़सैन फ्रांसिस्कोसैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्तीस्वास्थ्य समस्यास्वास्थ्य समाचार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article