अंतरिक्ष से भारत को देखकर क्या बोलीं सुनीता विलियम्स? जानें किससे मिलने की जताई इच्छा?
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 278 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद आखिरकार धरती पर लौट आए। वापसी के बाद दोनों अभी रिकवरी मोड में हैं। मंगलवार को पहली बार मीडिया से बातचीत में सुनीता ने कहा, "धरती पर वापस आकर अच्छा लग रहा है।"
जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? तो उन्होंने जवाब दिया, "भारत एक शानदार देश है। दिन और रात में उसे देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था।"
बता दें कि सुनीता विलियम्स नासा के मिशन के तहत 286 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताकर 19 मार्च को पृथ्वी पर लौटीं।
अंतरिक्ष से भारत को देखना का अनुभव
सुनीता ने कहा कि अंतरिक्ष से भारत को देखना एक अद्भुत अनुभव है। जब भी हम हिमालय के ऊपर से गुजरे, बुच ने उसकी खूबसूरत और अनोखी तस्वीरें खींचीं। अंतरिक्ष से हिमालय को देखना सच में शानदार लगता है। वहां से देखने पर ऐसा लगता था जैसे पहाड़ों की लहरें उठ रही हों और भारत की ओर बह रही हों। इतनी ऊंचाई से देखने पर भारत के अलग-अलग रंग और खूबसूरती साफ नजर आती है।
सुनीता जल्द ही भारत आएंगी
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि वे जल्द ही भारत की यात्रा पर आएंगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने पिता के देश भारत जरूर आऊंगी।" साथ ही, उन्होंने एक्सिओम मिशन में भारत की भागीदारी को बहुत महत्वपूर्ण बताया।
इनसे मिलना चाहती हैं सुनीता
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि उन्हें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलने की उम्मीद है, जो गगनयान मिशन का हिस्सा हैं। शुभांशु शुक्ला जल्द ही एक्सिओम-4 मिशन के तहत एक निजी अंतरिक्ष यात्रा पर भी जाने वाले हैं।
यह भी पढ़े:
.