नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

भारत के मुसलामानों समेत इतने देशों पर सऊदी ने लगाई रोक, क्या है इसके पीछे की वजह?

सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कुल 14 देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा जारी करने पर रोक लगा दी है। ये रोक 13 अप्रैल से शुरू होकर मध्य जून तक लागू रहेगी।
12:57 PM Apr 07, 2025 IST | Vyom Tiwari

सऊदी अरब ने हज यात्रा को ध्यान में रखते हुए कुछ नए यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों की शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है और ये मध्य जून तक लागू रहेंगे। इन नियमों का असर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कुल 14 देशों पर पड़ेगा। हर साल हज के वक्त मक्का और मदीना में भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोग बिना हज वीजा के वहां पहुंच जाते हैं, जिससे सऊदी हज मंत्रालय को इंतजाम करने में परेशानी होती है। पिछले साल हज के दौरान भीड़ और भीषण गर्मी के कारण 1000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

कौन-कौन से वीजा होंगे रद्द?

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सऊदी अरब ने कुछ नए नियम लागू किए हैं।  इन नियमों के तहत उमरा वीजा, बिजनेस विजिट वीजा और फैमिली विजिट वीजा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।  इसका असर खासतौर पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के लोगों पर पड़ा है। कई लोग हज के दौरान मक्का और मदीना जाने की तैयारी में थे, लेकिन अब उन्हें वीजा नहीं मिल पा रहा है।

सऊदी क्राउन प्रिंस के निर्देशों पर अधिकारियों ने किया बदलाव 

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को सख्त वीज़ा नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद यह है कि हज यात्रा बिना किसी परेशानी और पूरी सुरक्षा के साथ हो सके।

वहीं, सऊदी अधिकारियों का कहना है कि ये सख्ती इसलिए भी ज़रूरी है ताकि बिना रजिस्ट्रेशन के लोग हज करने न पहुंचें। अधिकारियों ने बताया कि कई बार दूसरे देशों से लोग उमरा या विजिट वीज़ा लेकर सऊदी अरब आते हैं और फिर मक्का में रुककर हज करने की कोशिश करते हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

इतने देशों पर लगेगा प्रतिबन्ध 

सऊदी अरब ने हाल ही में कुछ देशों के लिए वीजा पर रोक लगा दी है। इस फैसले का असर भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन जैसे करीब 13 देशों पर पड़ा है।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
Hajj rules 2025Hajj visa newsHajj visa suspensionIndia Hajj visaSaudi Arabia Hajj visa ban 2025Saudi Hajj ban 2025Saudi Hajj policySaudi travel restrictionsUmrah visa newsUmrah visa restrictionsउमरा वीजा रोकपाकिस्तान हज वीजा रोकबांग्लादेश उमरा वीजा न्यूज़मक्का मदीना यात्रा रोकसऊदी अरब नए वीजा नियमसऊदी अरब हज वीजा बैनसऊदी हज नियमहज यात्रा नियम 2025हज यात्रा प्रतिबंधहज वीजा खबरहज वीजा रद्द 2025

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article