नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

बांग्लादेश में बांटे जा रहे भारत विरोधी पर्चे, इस संगठन ने की भारत को दुश्मन देश घोषित करने की मांग

बांग्लादेश में एक बार फिर भारत विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। हिज्ब उल तहरीर संगठन बांग्लादेश में भारत विरोधी पर्चे बांट रहा है और भारत को शत्रु देश घोषित करने की मांग कर रहा है
04:33 PM Dec 09, 2024 IST | Vyom Tiwari

बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच चुकी है। भारत एक ऐसा देश जिसने बांग्लादेश को बनाया जिसने वहां के लोगों को पाकिस्तान के कत्लेआम से बचाया आज वही देश भारत को अपना दुश्मन मान चुका है। बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों के बाद भारत में कुछ लोग बांग्लादेश के साथ व्यापार खत्म करने तक की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि भारत को बांग्लादेश को कपास का निर्यात रोक देना चाहिए। वहीं, बांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाएं बढ़ रही हैं। वहां की सड़कों पर भारत को दुश्मन देश घोषित करने की मांग करते हुए पर्चे भी बांटे जा रहे हैं।

ऐसे पर्चे देश के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों में बाटें जा रहे है, बता दें, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री आज बांग्लादेश के दौरे पर जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले बांग्लादेश की सड़कों पर एक तस्वीर सामने आई है, जो भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बढ़ा सकती है।

कौन बांट रहा पर्चे?

बांग्लादेश के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन हिज्ब उल तहरीर ने पर्चे छापकर भारत को शत्रु देश घोषित करने की मांग की है। राजधानी ढाका में सड़कों पर ये पर्चे फैले हुए हैं। अभियान पुस्तिका में हिज्ब उल तहरीर के संगठन के तहत  मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने की अपील की है। पर्चों में भारत को 'दुश्मन' बताया गया है और यह प्रोपेगेंडा किया जा रहा है कि भारत को शत्रु माना जाए।

दक्षिण एशिया में खिलाफत की मांग

दक्षिण एशिया में 'खिलाफत' की स्थापना का नेतृत्व बांग्लादेश करेगा, ऐसा दावा किया जा रहा है। जिस भारत ने बांग्लादेश को आजादी दिलाने में मदद की और जिस पर बांग्लादेश आज भी कई मामलों में निर्भर है, अब उसी भारत को कुछ बांग्लादेशी लोग दुश्मन मानने की मांग कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस पर वहां की सरकार चुप है। कट्टरपंथी ताकतों की बढ़ती आक्रामकता को रोकने के लिए यूनुस सरकार की इच्छाशक्ति और क्षमता पर अब सवाल उठ रहे हैं।

हिन्दुओं के खिलाफ बढ़ी हिंसा

भारत ने 5 अगस्त के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर बार-बार सवाल उठाए हैं। लेकिन बांग्लादेश सरकार इन घटनाओं को रोकने में अभी तक सफल नहीं हो पाई है। उल्टा उनका कहना यह है कि उनके देश ऐसा कुछ हो रही नहीं रहा, मोहम्मद यूनुस जो की बांग्लादेश सरकार के हेड है उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर कोई अत्याचार नहीं हो रहा है ये बस मीडिया के द्वारा फैलाया गया भ्रम है और इसका ज़िम्मेदार भारत ही है। बता दें, भारत के विदेश सचिव की बांग्लादेश यात्रा के दौरान उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के नेता इस गंभीर मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

 

 

यह भी पढ़े:

Tags :
Anti-India BangladeshAnti-India sentiments BangladeshBangladesh India tradeBangladesh India trade relationsBangladesh political tensionsBangladesh protestsBangladesh protests IndiaBangladesh-India relationsDhaka India enemy leafletHindu violence BangladeshHizb-ul-TahrirHizb-ul-Tahrir BangladeshIndia Bangladesh newsढाका भारत दुश्मन पर्चाबांग्लादेश भारतबांग्लादेश भारत विरोधबांग्लादेश भारत व्यापारबांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाबांग्लादेश में हिंदू हिंसाबांग्लादेश राजनीतिक तनावबांग्लादेश विरोध प्रदर्शनबांग्लादेश हिंदू हिंसाबांग्लादेश-भारत संबंधभारत बांग्लादेश समाचारभारत विरोधी भावनाहिज्ब उल तहरीर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article