नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पुतिन ने ट्रंप को दी जीत की बधाई, रूस ने यूक्रेन युद्ध पर दिया बड़ा बयान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी चुनाव में जीत की बधाई दी। साथ ही, रूस ने यूक्रेन युद्ध पर अपना रुख स्पष्ट किया और पश्चिमी देशों से मध्यस्थता की अपील की।
07:19 AM Nov 08, 2024 IST | Vyom Tiwari

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने गुरुवार को एक बड़ा बयान देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन युद्ध और वैश्विक व्यवस्था पर भी अपने विचार रखे। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश रूस की हार चाहते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा।

पुतिन (Putin) का बड़ा बयान

सोची के ब्लैक सी रिसॉर्ट में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पुतिन ने कहा, "हम एक खतरनाक स्थिति के करीब पहुंच गए हैं। पश्चिमी देश रूस की रणनीतिक हार देखना चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ये देश 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद से रूस को हारते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा।"

पुतिन ने यह भी कहा कि दुनिया बदल रही है और अब कई शक्तिशाली देश नहीं चाहते कि रूस को अलग-थलग किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा, "विश्व अब वाशिंगटन या ब्रसेल्स की श्रेष्ठता नहीं देखना चाहता है।"

यूक्रेन युद्ध पर रूस का रुख

रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सरगेई शोइगु ने यूक्रेन युद्ध पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को यह स्वीकार करना चाहिए कि यूक्रेन युद्ध में रूस जीत रहा है। शोइगु ने पश्चिमी देशों से अपील की कि वे जमीनी हकीकत को देखते हुए मध्यस्थता करें और युद्ध को समाप्त करने में मदद करें।

शोइगु ने कहा, "पश्चिम ने यूक्रेन युद्ध को रूस को रणनीतिक रूप से पराजित करने के लिए शुरू कराया था। लेकिन स्थितियां कीव के पक्ष में नहीं हैं। पश्चिम के पास अब जमीनी हकीकत स्वीकार करते हुए मध्यस्थता का विकल्प बचा है।"

नई विश्व व्यवस्था की ओर

पुतिन (Putin) ने अपने भाषण में एक नई विश्व व्यवस्था की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाली व्यवस्था खत्म हो रही है और ब्रिक्स देश इस नई व्यवस्था में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि रूस ने कभी भी पश्चिमी देशों को दुश्मन नहीं माना, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगी हमेशा मास्को को अलग-थलग करने में जुटे रहे।

युद्ध समाप्ति की समयसीमा

पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए 14 जून की एक समयसीमा भी तय की है। यह घोषणा उस समय महत्वपूर्ण है जब अमेरिका में नए राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप चुने गए हैं, जिन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि वे 24 घंटे के भीतर यूक्रेन में शांति स्थापित कर सकते हैं।

 

 

यह भी पढ़े:

सऊदी अरब के रेगिस्तान में बर्फबारी, अल-जौफ में दिखा अद्भुत नजारा

यासीन मलिक की पत्नी ने राहुल गांधी से मांगी मदद, अपने पति के मामले को संसद में उठाने की अपील की

भारत-तालिबान संबंधों में नया मोड़: भारतीय अधिकारी ने की अफगान रक्षा मंत्री से मुलाकात

Tags :
2024 immigration crackdown India USABRICSDonald TrumpRussiarussia ukraine wartrumpUkarineUkraine warUS Presidential debate on Russia Ukraine Warट्रम्पपुतिनयूक्रेन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article