नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पीएम मोदी का कैरेबियाई देशों में जलवा, डोमिनिका के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैरेबियाई देशों की यात्रा के दौरान कूटनीतिक सफलता हासिल की, डोमिनिका से मिला सर्वोच्च सम्मान और गुयाना के साथ महत्वपूर्ण समझौते किए।
11:13 AM Nov 21, 2024 IST | Vyom Tiwari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण पर हैं। इस दौरान उन्होंने कैरेबियाई देशों में भारत की मजबूत छवि पेश की है। बुधवार को पीएम मोदी को डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा उन्होंने गुयाना में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

डोमिनिका में मिला सर्वोच्च सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका को दी गई सहायता और भारत-डोमिनिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रदान किया गया है।

कोविड काल के दौरान फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को 70,000 खुराक एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन भेजी थी। इस मदद के कारण ही डोमिनिका अपने कैरेबियाई पड़ोसी देशों की भी मदद कर पाया था।

मोदी जी को मिला ये सम्मान न केवल कोविड काल में दी गई सहायता के लिए है, बल्कि मोदी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत द्वारा दी गई सहायता के लिए भी है।

गुयाना के साथ हुए महत्वपूर्ण समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुयाना यात्रा भी ऐतिहासिक रही। वे 56 वर्षों में गुयाना जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। इस यात्रा के दौरान भारत और गुयाना ने 10 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

इन समझौतों में कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा से भारत और कैरेबियाई देशों के बीच सम्बन्धो में और मधुरता आएगी। गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने मोदी जी को "नेताओं में चैंपियन" कहा था और विकासशील देशों के लिए उनके योगदान की सराहना की थी।

 

Tags :
Dominica awards PM ModiDominicaAwardHighest civilian honorInternationalRecognitionModi in DominicaModiAchievementPM Modi Caribbean HonorPM Modi international recognitionअंतरराष्ट्रीय पुरस्कारकैरेबियाई_दौराडोमिनिका सर्वोच्च पुरस्कारडोमिनिका_सम्मानपीएम मोदी का सम्मानपीएम मोदी की उपलब्धियांपीएम_मोदीप्रधानमंत्री_मोदीमोदी कैरेबियाई दौरा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article