नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

रिटायरमेंट के बाद जीना चाहते है सुकून भरी ज़िन्दगी, तो यह देश लाया है आपके किये शानदार वीजा ऑफर

अगर आप रिटायरमेंट के बाद एक आरामदायक और मज़ेदार ज़िंदगी जीना चाहते हैं, तो यह देश आपके लिए एक शानदार वीजा का ऑफर लेकर आया है।
10:51 AM Jan 18, 2025 IST | Vyom Tiwari

Mauritius retirement visa: हर किसी का सपना होता है कि रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी सुकून और शांति से बिताई जाए। लोग इसके लिए सालों पहले से प्लानिंग शुरू कर देते हैं। इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल ने एक खास पहल की है। उन्होंने दुनिया भर के रिटायर लोगों को मॉरीशस में रहने का न्योता दिया है।

राष्ट्रपति गोखुल ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में रिटायरमेंट वीजा के बारे में जानकारी दी। इस वीजा के जरिए कई फायदे मिलते हैं। वीजा लेने के लिए आपको मॉरीशस के बैंक में हर महीने कम से कम 1,500 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.25 लाख रुपये) या सालाना 18,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 14.9 लाख रुपये) जमा करने होंगे। इस पहल का मकसद बुजुर्गों को उनकी रिटायरमेंट लाइफ को बेहतर और आनंदमय बनाना है।

कौन ले सकता है रिटायरमेंट वीजा?

रिटायरमेंट वीज़ा उन लोगों के लिए है, जिन्होंने अपना कामकाजी जीवन पूरा कर लिया है और अब जिंदगी में कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं। वे बेहतर मौसम, सस्ती जिंदगी या बस आराम की तलाश में होते हैं। इस वीज़ा के जरिए आप किसी विदेशी देश में लंबी छुट्टी की तरह रह सकते हैं, लेकिन कुछ शर्तें होती हैं। इनमें से एक यह है कि आप उस देश में किसी कंपनी के साथ काम नहीं कर सकते। आप वहां सिर्फ घूमने, आराम करने और अपनी जिंदगी के रिटायरमेंट वाले साल एंजॉय करने के लिए रह सकते हैं।

ये वीज़ा खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो विदेश में बसकर एक बेहतर जीवन जीने का सपना देखते हैं। यह आम तौर पर कम से कम एक साल के लिए वैध होता है और रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुकून भरा और यादगार बनाने का मौका देता है।

रिटायरमेंट वीजा पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं, जो पूरी करनी पड़ती हैं:  

अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं, तो रिटायरमेंट वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
Dharambeer Gokhul MauritiusGokhul initiativesMauritius retirementMauritius retirement visaretire in Mauritiusretirement abroadretirement plans Mauritiusretirement visa eligibilitysenior living abroadvisa for retireesमॉरीशस में रिटायरमेंटमॉरीशस राष्ट्रपति गोखुलमॉरीशस रिटायरमेंट वीजामॉरीशस वीजामॉरीशस वीजा फायदेरिटायरमेंट प्लानिंगरिटायरमेंट विदेश मेंरिटायरमेंट वीजा प्रक्रियारिटायरमेंट वीजा मॉरीशसविदेश में सुकून भरा जीवन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article