नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

भारत ने UN में पाकिस्तान की खोली पोल! पहले खुद कबूला आतंकी पालने का सच, अब शहबाज शरीफ क्या देंगे जवाब?

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के आतंकी स्वीकारोक्ति बयान को पेश किया, शहबाज शरीफ से सवाल पूछा।
01:17 PM Apr 29, 2025 IST | Rohit Agrawal

संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसी के हथियार से घायल कर दिया है। भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान को यूएन में पेश कर दुनिया को याद दिला दिया कि कैसे पाकिस्तान आतंकवाद को पालता-पोसता रहा है। खास बात यह है कि यह स्वीकारोक्ति पाकिस्तान के अपने रक्षा मंत्री की ओर से आई है, जिसने माना कि उनके देश ने आतंकियों को प्रशिक्षण दिया और फंडिंग की। अब सवाल यह है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस पर क्या जवाब देंगे?

"हमने आतंकियों को पाला!": पाकिस्तान का कबूलनामा

यह कोई भारत का आरोप नहीं, बल्कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का अपना बयान है, जिसे भारत ने यूएन में पेश कर दुनिया के सामने पाकिस्तान की असलियत उजागर कर दी। एक इंटरव्यू में आसिफ से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान का आतंकियों को प्रशिक्षण देने और फंडिंग करने का इतिहास रहा है? इस पर उन्होंने जो जवाब दिया कि वह चौंकाने वाला था। आसिफ ने कहा कि "यह गंदा काम अमेरिका और ब्रिटेन सहित पश्चिम के लिए पिछले तीन दशकों से किया जा रहा है।

उन्होंने इसे एक 'गलती' बताया, लेकिन साथ ही यह भी स्वीकार किया कि इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आसिफ ने लश्कर-ए-तैयबा के अस्तित्व से इनकार करने की कोशिश की और कहा कि यह एक 'पुराना नाम' है जो अब सक्रिय नहीं है। लेकिन भारत ने यूएन में साफ कहा कि पाकिस्तान आज भी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और इससे पूरी दुनिया परेशान है।

"2008 के बाद सबसे बड़ा हमला है ये"

भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने संयुक्त राष्ट्र में पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में हुआ सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि उनके देश ने आतंकियों को प्रशिक्षण दिया है।

 

वहीं पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के शिकार हुए लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत को समर्थन दिया।

अब क्या करेंगे शहबाज शरीफ?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान ने उनके देश की स्थिति और भी खराब कर दी है। अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे इस मुद्दे पर क्या जवाब देंगे? क्या वे अपने ही रक्षा मंत्री के बयान को झुठलाएंगे या फिर दुनिया के सामने और भी शर्मिंदा होंगे? साथ ही भारत ने यूएन में साफ कर दिया है कि पाकिस्तान एक "दुष्ट राष्ट्र" है, जो वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। अब देखना यह है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें:

पहलगाम अटैक: जिपलाइन पर झूलते टूरिस्ट के कैमरे में कैद हुआ मौत का मंजर... सैलानी ने क्या सुनाई आपबीती?

जब कश्मीर था हिंदुओं का गढ़... फिर कैसे बन गया मुस्लिम बहुल इलाका? जानिए क्यों अब भी चलन में हैं ब्राह्मण सरनेम

Tags :
cross-border terrorismGlobal SecurityIndia UN speechIndia-Pakistan relationsKhawaja Asif confessionLeTPahalgam attackPakistan TerrorismShehbaz SharifUN general assembly

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article