• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

बच्चों के साथ डॉक्टर करता था रेप, 300 लोगों को बनाया अपना शिकार

फ्रांस के एक पूर्व सर्जन, 74 साल के जोएल ले स्कॉरनेक, ने स्वीकार किया है कि उन्होंने 300 मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया।
featured-img

फ्रांस से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर पर 300 मरीजों, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं, के यौन शोषण का आरोप लगा है। यह डॉक्टर पेशे से सर्जन है और उस पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है।

सुनवाई के दौरान आरोपी डॉक्टर ने अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसे बदला नहीं जा सकता। सोमवार, 24 फरवरी 2025 को उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।

गलत कामों की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं

फ्रांस के 74 वर्षीय पूर्व सर्जन जोएल ले स्कॉरनेक ने कबूल किया, "मैंने घिनौने काम किए हैं।" उसने स्वीकार किया कि उनके किए गए अपराधों को न तो भुलाया जा सकता है और न ही उनका असर खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "मैं समय को पीछे नहीं ले जा सकता, लेकिन मैं अपने किए गए गलत कामों की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं।"

अगर उन्हें दोषी पाया जाता है, तो उन्हें 20 साल तक की जेल हो सकती है। इससे पहले, 2020 में बच्चों के यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोपों में उन्हें 15 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसे वह पहले से काट रहे हैं।

6 साल की बच्ची ने बताई आपबीती 

साल 2017 में डॉक्टर ले स्कॉरनेक की बुरी हरकतें सामने आईं, जब एक 6 साल की बच्ची ने बताया कि डॉक्टर ने उसे गलत तरीके से छुआ। जब पुलिस ने डॉक्टर के घर की तलाशी ली, तो वे हैरान रह गए। उन्हें डॉक्टर के घर से 3 लाख से ज्यादा तस्वीरें, 650 पीडोफाइल वीडियो, और जानवरों और गंदी प्रथाओं से जुड़े वीडियो मिले। इसके अलावा, पुलिस को एक डायरी भी मिली, जिसमें डॉक्टर ने खुद को पीडोफाइल बताया था और अपने गलत कामों के बारे में लिखा था।

2020 में ठहराया गया दोषी

साल 2020 में एक डॉक्टर को उसकी दो भतीजियों समेत चार बच्चों के साथ बलात्कार और यौन शोषण का दोषी पाया गया था। इसके लिए उसे 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। डॉक्टर ने 1985-1986 के दौरान बच्चों के साथ हुए शोषण को तो माना था, लेकिन कुछ मामलों में उसके खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जा सका।

ज्यादातर पीड़ितों को यह भी याद नहीं था कि डॉक्टर ने उनके साथ क्या-क्या किया था। दरअसल, डॉक्टर ने ज्यादातर शोषण तब किया था, जब बच्चे बेहोशी की हालत में थे। एक पुरुष पीड़ित ने बताया कि 1995 में डॉक्टर ने उसके साथ यौन शोषण किया था। उसने कोर्ट में कहा, "मुझे रिकवरी रूम में कुछ चीजें धुंधली तरह से याद हैं। मैं पूरी तरह से घबरा गया था और मैंने अपने पिता को फोन किया था।"

वेन्स में चार महीने तक चलेगा मुकदमा 

यह मुकदमा वेन्स में चार महीने तक चलेगा, जिसमें 1989 से 2014 के बीच की घटनाओं की जांच की जाएगी। इस दौरान 158 पुरुषों और 141 महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार के आरोप हैं। इन पीड़ितों की उम्र उस समय महज 11 साल थी। जांच के दस्तावेजों के मुताबिक, एक डॉक्टर ने लड़कों और लड़कियों दोनों का यौन शोषण किया। यह सब तब होता था जब अस्पताल के कमरे में कोई मौजूद नहीं होता था।

यह भी पढ़े:

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज