नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

युद्ध और धरती से उल्कापिंड की होगी टक्कर, होंगी ये बड़ी घटनाएं? जानिए नास्त्रेदमस की साल 2025 की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्योतिषी और चिकित्सक थे और उनकी जो भविष्यवाणियां होतीं हैं वो कई बार सच साबित हुई हैं, जैसे कोविड-19 और युद्धों की भविष्यवाणी। उनकी भविष्यवाणियां पढ़ने वालों को हमेशा रोमांचित करती हैं।
09:41 AM Dec 11, 2024 IST | Vyom Tiwari
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

जैसे-जैसे साल 2024 खत्म हो रहा है और 2025 नजदीक आ रहा है वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग फिर से 2025 की भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा करने लगे हैं। इस बार फिर से 'भविष्यवक्ता' नास्त्रेदमस का नाम सामने आ रहा है। नास्त्रेदमस, जिनका असली नाम मिशेल डी नास्त्रेदम था, 1500 के दशक में एक फ्रांसीसी ज्योतिषी और डॉक्टर के रूप में मशहूर हुए थे।

कहा जाता है कि उन्होंने एडॉल्फ हिटलर के सत्ता में आने, 9/11 हमलों और कोविड-19 महामारी जैसी बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जो बाद में सच साबित हुईं। नास्त्रेदमस की सबसे प्रसिद्ध कृति उनकी किताब *लेस प्रोफेटिस* (द प्रोफेसीज़) है, जो 1555 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब में 942 काव्यात्मक भविष्यवाणियां हैं, जिन्हें लोग अलग-अलग घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। अब सवाल यह है कि उनकी इस किताब में साल 2025 के लिए क्या लिखा है? आइए, इन भविष्यवाणियों पर एक नजर डालते हैं।

यूके में फैलेगी नई महामारी ?

नास्त्रेदमस की पुस्तक का अध्ययन करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि 2025 में कुछ अनोखी घटनाएं हो सकती हैं। इनमें पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर और यूके में एक नई महामारी जैसी स्थिति शामिल हो सकती है। हालांकि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां अक्सर सच साबित होती हैं, फिर भी इन्हें पढ़ने वाले लोगों को एक अलग तरह का रोमांच और उत्सुकता महसूस होती है।

रूस-यूक्रेन युद्ध का होगा अंत?

नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणियों में पूरे महाद्वीप में युद्ध जारी रहने की बात कही गई थी। हालांकि, उनके अस्पष्ट लेखन के आधार पर यह कह सकते है कि 2025 में किसी लंबे समय से चल रहे युद्ध का अंत हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह 2022 में शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध हो सकता है। नास्त्रेदमस ने लिखा था कि युद्ध की थकावट के कारण दोनों पक्ष इसे समाप्त करने का फैसला कर सकते हैं। इसका लोग अब यही मतलब निकाल रहे हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष खत्म हो सकता है।

उन्होंने कहा कि लंबे युद्ध के चलते सेना थक चुकी थी और सैनिकों को उनकी सेवाओं के लिए पैसे नहीं मिल पाए। जिसके कारण उन्होंने चमड़े, गैलिक पीतल और चांद के अर्धचंद्र के चिन्ह वाले सिक्कों से सैनिकों को भुगतान दिया। गैलिक पीतल और चंद्रमा के अर्धचंद्र के जिक्र ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दिया है कि शायद फ्रांस और तुर्की किसी संघर्ष में शामिल हो सकते हैं।

इंग्लैंड के लिए होगा यह साल मुश्किल 

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाला साल इंग्लैंड के लिए मुश्किलें ला सकता है। उन्होंने कहा है कि देश "क्रूर युद्धों" में घिर सकता है और एक "पुरानी खतरनाक बीमारी प्लेग" का सामना करना पड़ सकता है, जो दुश्मनों से भी ज्यादा खतरनाक होगी। COVID-19 महामारी की सही भविष्यवाणी के बाद, अब विशेषज्ञ उनकी इस भविष्यवाणी पर भी नज़र बनाए हुए हैं।

एस्टेरोइड और पृथवी के बीच टक्कर 

नास्त्रेदमस ने 2025 के लिए एक भविष्यवाणी की है कि एक बड़ा क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकरा सकता है या उसके बेहद करीब आ सकता है। इस भविष्यवाणी को सुनकर कई लोग सोच सकते हैं कि पृथ्वी पर जीवन खत्म हो सकता है, लेकिन सच यह है कि क्षुद्रग्रहों का पृथ्वी के पास आना कोई अनोखी बात नहीं है। हर साल सैकड़ों क्षुद्रग्रह पृथ्वी के करीब से गुजरते हैं, और इनमें से ज्यादातर सुरक्षित दूरी पर होते हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।

ब्राजील में मचेगा प्राकृतिक कोहराम 

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में कहा गया है कि दक्षिण अमेरिकी देश ब्राज़ील, जिसे वह "दुनिया का बगीचा" कहते हैं, जलवायु परिवर्तन के कारण गंभीर बाढ़ और शायद ज्वालामुखी गतिविधियों का सामना कर सकता है। उन्होंने आगे लिखा है कि "एक नए शहर के पास, दुनिया के इस बगीचे को खोखले पहाड़ों के बीच से गुजरते हुए संकट का सामना करना पड़ेगा। इसे सल्फर से जहरीले पानी के संपर्क में आकर मुश्किल हालातों से गुज़रना होगा।"

 

यह भी पढ़े:

 

Tags :
asteroid collision Earthasteroid near EarthBrazil climate crisisBrazil natural disasters 2025covidNostradamusNostradamus 2025Nostradamus book predictionsNostradamus predictions 2025pandemic forecastPredictionrussia ukraine warRussia-Ukraine war endUK pandemic 2025एस्टेरॉयड टक्करएस्टेरॉयड पृथ्वी टक्करनास्त्रेदमस 2025नास्त्रेदमस पुस्तक भविष्यवाणीनास्त्रेदमस भविष्यवाणी 2025ब्राज़ील जलवायु संकटब्राज़ील प्राकृतिक आपदा 2025महामारी भविष्यवाणीयूके महामारी 2025रूस-यूक्रेन युद्धरूस-यूक्रेन युद्ध खत्म

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article