• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

चीन ने जापान को फिर दी परमाणु हमले की धमकी, कहा- 'हम उससे भी ज्यादा दर्द दे सकते हैं'

ताइवान विवाद पर चीन-जापान में बढ़ता तनाव! चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने हिरोशिमा-नागासाकी का जिक्र कर जापान को कड़ी चेतावनी दी।
featured-img

ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर जापान को परमाणु हमले की धमकी दे डाली है। बात दें कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने हिरोशिमा और नागासाकी का जिक्र करते हुए कहा कि "अगर जापान नहीं सुधरता, तो हम उसे उससे भी ज्यादा दर्द दे सकते हैं।

ताइवान विवाद में जापान पर चीन की नाराजगी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी टैरिफ और ताइवान मुद्दे पर बात करते हुए वांग यी ने जापान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ताइवान चीन का हिस्सा है, लेकिन टोक्यो की शह पर वहां के लोग उकसावे वाली हरकतें कर रहे हैं। जापान जानबूझकर चीन में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है, और ऐसे में चीन चुप नहीं रहेगा।

हिरोशिमा-नागासाकी का जिक्र कर जापान को चेताया

वांग यी ने जापान को चेतावनी देते हुए कहा कि "हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले को 80 साल पूरे होने जा रहे हैं। हम उसके लिए संवेदना प्रकट करते हैं, लेकिन अगर जापान नहीं सुधरता है तो हम उससे भी ज्यादा दर्द दे सकते हैं।" यह बयान चीन की ओर से जापान को लेकर सख्त रुख को दर्शाता है।

एक तरफ़ धमकी दूसरी तरफ़ शांति की पेशकश

धमकी के बाद शांति की बात कहकर चीन का डबल फेस उजागर हो चुका है। बता दें कि धमकी के बाद विदेश मंत्री वांग यी ने यह भी कहा कि चीन हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है और भविष्य में भी यही चाहता है। उन्होंने कहा कि "हम चाहते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हो और दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो।"

पहले भी डराने की कोशिश कर चुका है चीन

पिछले कुछ महीनों में चीन ने कई बार जापान को डराने की कोशिश की है। चीन ने जापान की सीमा में फाइटर जेट और जंगी जहाज भेजे थे, जिसके बाद जापान के अधिकारी हरकत में आ गए। जापान ने चीन पर उकसावे का आरोप भी लगाया था।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका-चीन टैरिफ युद्ध तेज, चीन ने दी खुली धमकी: 'जंग चाहते हैं तो वही सही'

क्यों है दुनिया की नजर चीन की सबसे पावरफुल टू-सेशंस मीटिंग पर? समझें सबकुछ

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज