नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल डिफेंस फोर्स के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत, मॉस्को में अपने ऑफिस से निकलते ही बम से उड़ाया

यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा है कि किरिलोव एक युद्ध अपराधी है और उसे निशाना बनाना पूरी तरह जायज़ है। किरिलोव ने 4,800 से ज़्यादा बार युद्ध के दौरान रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था।
09:13 AM Dec 18, 2024 IST | Vyom Tiwari
न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल डिफेंस फोर्स के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव.

रूस के न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल डिफेंस फोर्स के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव (Igor Kirillov) की मंगलवार सुबह मास्को में हत्या कर दी गई है। उन पर आरोप था कि उन्होंने यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। यह घटना रूस में हुई हाई-प्रोफाइल हत्याओं में से एक मानी जा रही है।

जनरल किरिलोव की मौत तब हुई जब वह एक आवासीय अपार्टमेंट के पास पहुंचे और एक स्कूटर में छिपाए गए बम का धमाका हो गया। रूस की जांच कमेटी ने इस घटना की पुष्टि की है।

यूक्रेन की सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले को एसबीयू (SBU) खुफिया एजेंसी ने अंजाम दिया है। इगोर किरिलोव जब अपने ऑफिस से बाहर जा रहे थे तभी एक विस्फोट में उनकी मौत हो गई।

किरिलोव पर  कई देशों ने लगाया प्रतिबंध

यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध के दौरान अपनी भूमिका के चलते 54 वर्षीय किरिलोव (Igor Kirillov) पर ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों ने प्रतिबंध लगाए थे। अब यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी एसबीयू ने सोमवार को उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आदेश दिया था।

रासायनिक हथियारों का हुआ है इस्तेमाल

एसबीयू के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इस हमले के पीछे उनकी एजेंसी का हाथ है। अधिकारी ने कहा कि किरिलोव एक युद्ध अपराधी है और उसे निशाना बनाना पूरी तरह सही है। एसबीयू का यह भी कहना है कि फरवरी 2022 से अब तक 4800 से ज्यादा बार युद्ध के मैदान में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया है।

रासायनिक हथियार के प्रयोग से इनकार

मई में अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ 'क्लोरोपिक्रिन' नामक गैस का इस्तेमाल किया है। यह जहरीली गैस पहली बार प्रथम विश्व युद्ध में इस्तेमाल की गई थी। हालांकि, रूस ने यूक्रेन में किसी भी तरह के रासायनिक हथियार का इस्तेमाल करने से इनकार किया है और उल्टा यूक्रेन पर युद्ध में जहरीले पदार्थों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
assassinationBomb blastchemical warfarechemical weaponschemical weapons controversyIgor KirillovIgor Kirillov assassinationMilitary ConflictMoscowMoscow bomb blastRussiaRussia-Ukraine war newsRussian General Igor Kirillov killedSBU agencySBU attackUKRAINEUkraine intelligence agencywar crimesइगोर किरिलोवइगोर किरिलोव हत्याएसबीयू एजेंसीएसबीयू हमलाबम धमाकामास्कोमास्को बम धमाकायुद्ध अपराधयूक्रेनयूक्रेन खुफिया एजेंसीरासायनिक हथियाररासायनिक हथियार विवादरूसरूस जनरल हत्यारूस-यूक्रेन युद्धसैन्य संघर्षहत्या

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article