Bladimir Putin: पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन
Bladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहुत जल्द भारत दौरे पर आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत आने का न्योता भेजा था, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, अभी तक दौरे की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को इस खबर का खुलासा किया। वे रूस-भारत संबंधों पर आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे। लावरोव ने कहा कि पुतिन भारत आने के लिए तैयार हैं, और उनकी यात्रा की तैयारियों का काम तेजी से चल रहा है।
इसलिए महत्वपूर्ण है पुतिन का भारत दौरा
रूस और भारत के रिश्तों में यह दौरा एक नया अध्याय साबित हो सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन की भारत यात्रा विश्व राजनीति में महत्वपूर्ण संकेत दे रही है। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब कई वैश्विक शक्तियां रूस और यूक्रेन के बीच शांति बहाल करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। माना जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा दोनों देशों के संबंधों को एक नई दिशा दे सकता है। इस यात्रा के साथ ही दुनिया भर में भारत और रूस की साझेदारी और भी मजबूत हो सकती है।
6 माह पहले हुई थी मोदी और पुतिन की आखिरी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन (Bladimir Putin India Visit) की आखिरी मुलाकात 22 अक्टूबर 2024 को रूस के कजान में हुई थी। यह मुलाकात 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की थी। विशेष रूप से व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, और लोगों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने की दिशा में कई पहल की बात की गई थी। पीएम मोदी ने इस दौरान पुतिन से रूस-यूक्रेन संकट को शांतिपूर्ण समाधान की ओर ले जाने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और सहयोग का प्रस्ताव भी रखा।
भारत-रूस संबंधों को मिलेगी मजबूती
भारत और रूस के बीच सहयोग केवल राजनयिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इन दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते भी गहरे हैं। पिछले कुछ दशकों में भारत और रूस ने रक्षा, ऊर्जा, और व्यापार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। पुतिन का यह आगामी दौरा इन संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए एक अहम कदम हो सकता है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक राजनीति में कई बदलाव आ रहे हैं। इस यात्रा (Bladimir Putin India Visit) के दौरान दोनों देशों के बीच नई साझेदारियों की संभावना बढ़ सकती है। यह दौरा केवल द्विपक्षीय रिश्तों को ही मजबूत नहीं करेगा, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
'मरने वाले हैं पुतिन…', जेलेंस्की का सनसनीखेज दावा, यूक्रेन में जश्न, रूस में खामोशी
Trump War Plan Leak: अमेरिकी सुरक्षा में बड़ी चूक, यमन हमले की सीक्रेट प्लानिंग लीक
.