नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

अमेरिका में अवैध तरीके से घुसते हुए पकड़े गए 90 हजार भारतीय, जिनमें से आधे गुजराती

कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) के अनुसार, अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 के बीच हर घंटे लगभग 10 भारतीय नागरिकों को अवैध प्रवेश के प्रयास में पकड़ा गया।
12:44 PM Oct 26, 2024 IST | Vibhav Shukla
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने वाले भारतीयों की गिरफ्तारी के आंकड़ों ने एक नई चिंता को जन्म दिया है। कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) के अनुसार, अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 के बीच हर घंटे लगभग 10 भारतीय नागरिकों को अवैध प्रवेश के प्रयास में पकड़ा गया। इस अवधि में कुल 29 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 90,415 भारतीय शामिल थे, जिनमें से आधे यानी लगभग 45,000 लोग अकेले गुजरात से हैं।

हर घंटे 10 भारतीय गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय एजेंसियों के सूत्रों ने बताया है कि हर घंटे लगभग 10 भारतीय लोग अमेरिकी सीमा पर गिरफ्तार हो रहे हैं। यह आंकड़ा यह दर्शाता है कि अवैध प्रवासियों की संख्या चिंता का विषय बनी हुई है।

कनाडा से लगने वाली अमेरिकी सीमा पर इस वर्ष कुल 43,764 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। पिछले साल इसी अवधि में पकड़े गए भारतीयों की संख्या 96,917 थी। यह संख्या इस साल थोड़ी कम होने के बावजूद चिंताजनक है, क्योंकि यह दर्शाती है कि भारतीय प्रवासियों की संख्या अभी भी काफी अधिक है।

मैक्सिको रूट से घुसने वालों की संख्या में गिरावट

अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने के प्रयास करने वाले भारतीयों की संख्या में एक और महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया है। मैक्सिको रूट से अमेरिका में घुसने की कोशिश करने वालों की संख्या में कमी आई है। वित्त वर्ष 2023 में जहां 41,770 भारतीयों को पकड़ा गया, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 25,616 हो गई है। इस कमी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे इस रास्ते में खतरा ज्यादा होता है।

 

कनाडा का रास्ता क्यों?

इमिग्रेशन नेटवर्क के एक सूत्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कई भारतीय अब मैक्सिको की बजाय कनाडा का विकल्प चुन रहे हैं।  कनाडा जाने के बाद, अगर प्रवासी अमेरिकी सीमा पर पकड़े जाते हैं, तो उन्हें अक्सर वापस कनाडा भेज दिया जाता है। माना जाता है कि कनाडा से अमेरिका में बॉर्डर पार करना अब मैक्सिको की तुलना में ज्यादा आसान है। भारतीय नागरिक जो कनाडा का वीजा लेकर वहां पहुंचते हैं, वे टैक्सी के जरिए बॉर्डर पार करके अमेरिका जा सकते हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में अमेरिका ने चेक पोस्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी है, इसलिए बॉर्डर पार करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखना जरूरी है।

अमेरिका में अवैध प्रवासियों की कुल संख्या

'Pew रिसर्च सेंटर' की एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में कुल 7 लाख 25 हजार अवैध प्रवासी भारतीय निवास कर रहे हैं। ये संख्या मैक्सिको और अल सल्वाडोर के बाद तीसरे स्थान पर है। पिछले साल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फरवरी 2019 से मार्च 2023 के बीच करीब डेढ़ लाख भारतीय अवैध रूप से अमेरिकी सीमा पर गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से अधिकांश प्रवासी गुजरात और पंजाब से हैं।

डंकी का रास्ता नहीं आसान

भारत से अमेरिका पहुंचने के लिए एक डंकी (अवैध तरीके से जाने वाले व्यक्ति) को औसतन 20 से 50 लाख रुपए का खर्च आता है। कुछ मामलों में, यह खर्च 70 लाख रुपए तक भी बढ़ सकता है। इस पूरे सफर में कई एजेंट शामिल होते हैं, जो लोगों को यह भरोसा दिलाते हैं कि अगर वे ज्यादा पैसे देंगे, तो उन्हें कम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ये एजेंट विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं, जैसे वीजा या यात्रा के अन्य साधनों में मदद करना, ताकि लोग जल्दी और सुरक्षित तरीके से अमेरिका पहुंच सकें। लेकिन,  ऐसे अवैध रास्तों पर जाना हमेशा जोखिम भरा होता है, और कभी-कभी यह लोगों को कानूनी मुसीबतों में भी डाल सकता है। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि लोग सही और कानूनी तरीकों से ही विदेश यात्रा करें।

Tags :
2024 immigration crackdown India USAillegal immigration trends India USAIndia US border crossing statistics 2024Indian illegal immigration USA 2024Indian immigration to USA news 2024Indian migrants US border arrestsIndian nationals arrested USA 2024 reportUS immigration statistics India 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article