नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

आखिर क्या है ये Moye Moye, जहां देखो बस वहीं सुनाई दे रहा है मोए मोए...

Moye Moye : इन दिनों कोई भी सोशल मीडिया खोलो तो बस Moye Moye ही सुनाई देता है। यह गाना इतना वायरल हो चुका है कि कई यूजर इस गाने को अपनी पोस्ट के साथ लगाकर पोस्ट कर रहे है।...
09:15 PM Nov 25, 2023 IST | Ekantar Gupta
what is moye moye and why moye moye song gone viral

Moye Moye : इन दिनों कोई भी सोशल मीडिया खोलो तो बस Moye Moye ही सुनाई देता है। यह गाना इतना वायरल हो चुका है कि कई यूजर इस गाने को अपनी पोस्ट के साथ लगाकर पोस्ट कर रहे है। अगर आप भी इंटरनेट यूजर है तो आपने भी ये गाना कहीं न कहीं सुना ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि ये Moye Moye है क्या और इसका मतलब क्या है, जो इन दिनों हर जगह बजता हुआ दिखाई दे रहा है। तो चलिए जानते है इस गाने के बारे में...

लोगों को लिरिक्स के बारे में नहीं पता..

मोए मोए एक सर्बियन गाना है। यह एक म्यूजिक वीडियो Dzanum का पार्ट है। इसे सिंगर टेया डोरा ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर 5.8 करोड़ व्यूज मिल चुके है। इसके बाद से ही ये गाना हर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की वीडियो पूरी तीन मिनट की है, लेकिन ये पार्ट इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और टिक-टॉक पर शेयर किया जा रहा है। हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर छाए इस गाने के बोल गलत हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रहे है। इस गाने के सही लिरिक्स Moye Moye नहीं बल्कि Moye More है।

बॉलीवुड स्टार्स को भी पसंद आ रहा गाना

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस गाने को आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी इस गाने से काफी प्रभावित दिखाई दे रहे है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने पेट के लिए मोए मोए गाने का इस्तेमाल कर एक क्यूट पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने लिखा था- मोए मोए कोज आई गोए फोर शूट टूमॉरो एंड आई विल मिस माई लिटिल बोए।

पुलिस ने भी यूज किया गाना

इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस ने भी इस गाने का इस्तेमाल कर तेज गाड़ी चलाने के लिए वॉर्निंग जारी की है। इस विडियो में पुलिस ने एक आदमी की बाइक पर स्टंट मारते हुए विडियो शेयर किया, जिसका कैप्शन बेहद मजेदार था। X पर यह विडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस ने लिखा- गाड़ी पर कंट्रोल न खोएं, नहीं तो हो जाएगा मोए मोए।

ये है असली मतलब

वैसे तो लोग इस गाने का मजाकिया ढंग से इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इस गाने का मतलब इससे बिल्कुल उल्टा है। जी हां इस गाने का मतलब थोड़ा सीरीयस है। इस गाने का असली मतलब है सपनों के अधूरे रह जाने की वजह से आने वाले बुरे सपनों के बावजूद उज्जवल भविष्य या उम्मीद की खोज।

य़ह भी पढ़ें - Funny Video : गेंदबाजी का ऐसा एक्शन की बैट्समैन के देख के उड़ गए होश, देखिए वीडियो..

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Moye moreMoye Moyemoye moye instagrammoye moye lyricsmoye moye meaningmoye moye memeMoye moye songmoye moye viral videoviral songviral trend moye moyeक्या है मोए मोएमोए मोए

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article