नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Weight Loss Fruit : पपीते के सेवन से एक हफ्ते में लटकता हुआ पेट होगा अंदर

पपीता काफी गुणकारी फल माना जाता है।इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत सेहतमंद होता है।
04:54 PM Dec 03, 2024 IST | Jyoti Patel
Weight Loss Fruit

Weight Loss Fruit : पपीता काफी गुणकारी फल माना जाता है।इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत सेहतमंद होता है। इसके सेवन से पाचन से जुडी परेशानियां दूर होती है। पपीते में बहुत से गन पाए जातें हैं, इतना ही नहीं सेहत के साथ अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में पपीते का सेवन कर सकतें हैं। पपीते में कम कैलोरी पाई जाती हैं। इसके अलावा इसमें अधिक फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं और कैलोरी की खपत कम होती है। आज हम आपको बताएँगे कि वजन कम करने के लिए किस तरह से पपीते का सेवन करना चाहिए।

खाली पेट करें पपीते का सेवन

अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, और वजन कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप वजन कम करने के लिए पपीते का सेवन कर रहन हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखें पपीते का सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करें। ऐसा करने से शरीर के मेटाबोलिज्म रेट बढ़ता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

पपीता और नींबू

इसके अलावा वजन कम करने के लिए पपीते के साथ नीमू का भी सेवन करने। इसके लिए पपीते को छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें ताजे नींबू का रस मिलाएं। क्योंकि नींबू में विटामिन सी (C) होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. यह नुस्खा आपके पेट को फ्लैट करने में मदद करेगा।

बनाए पपीते की स्मूदी

पपीते की स्मूदी भी वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसे बनाने के लिए आपको पपीता, थोड़ा सा पानी और एक चुटकी दालचीनी को मिक्सर में पीस लेना है। इसके बाद आप इसे आराम से पी सकतें हैं। आपको बता दें कि दालचीनी मेटाबोलिज्म को बूस्ट करती है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। आप इस स्मूदी को सुबह या शाम को नाश्ते के रूप में ले सकती हैं। लगातार अगर आप इस स्मूथी का सेवन करेंगे तो आपको अपने वजन में अंतर नजर आने लगेगा।

इवनिंग में खाएं पपीता

पपीता शाम को हल्का नाश्ता करने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराएगा, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पपीता का सेवन 1 से 2 कप तक ही करना चाहिए। इससे ज्यादा आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Banana Peel Benefits : केले के छिलको से आपको मिलेंगे कई फायदे, फेकने की बजाय इस तरह करें इस्तेमाल

Tags :
17 Protein-Rich Foods For A Healthy Lifeanri ageinganti ageing foodsbody fatbonesdiet plan for weight lossfavourite loose weight fasthealthy livingHow can I lose weight in 7 days at homeHow can i reduce extra fatHow can I reduce my belly fathow to foodlifestylepapaya for ageingpapaya for anti ageingpapaya for weight losspapaya health benefitspapaya health benfitsraisins benefitsraisins for weight lossweight loss tricksWhat is a good weight lossyouthfulness

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article