नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Tulsi Pujan 2023: तुलसी पूजन के पीछे क्या है मान्यता..? जानें इसका महत्व और पूजा विधि...

Tulsi Pujan 2023: हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र माना गया है और तुलसी को माता का स्वरूप मानकर विधि विधान से उनकी पूजा भी की जाती है। कई लोग अपने दिन की शुरूआत तुलसी पर जल चढ़ाकर और...
01:57 PM Dec 19, 2023 IST | surya soni
featuredImage featuredImage

Tulsi Pujan 2023: हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र माना गया है और तुलसी को माता का स्वरूप मानकर विधि विधान से उनकी पूजा भी की जाती है। कई लोग अपने दिन की शुरूआत तुलसी पर जल चढ़ाकर और उनके आर्शीवाद के साथ करते है। इस साल 25 दिसंबर, सोमवार को तुलसी पूजन (Tulsi Pujan 2023) दिवस मनाया जा रहा है। हमारे पौराणिक ग्रथों में कहा गया है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और मां लक्ष्मी सुख समृद्धि का प्रतिक है। चलिए जानते हैं तुलसी पूजन का महत्व और इसकी पूजा विधि के बारे में...

तुलसी पूजन का महत्व:

शास्त्रों में तुलसी पूजा के बारे में पूरे विस्तार से वर्णन किया गया है। मां तुलसी भगवान विष्णु की पत्नी है जो स्वयं मां लक्ष्मी का रूप है। मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है, वहां कभी भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। वहीं रोज तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती है और घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। तुलसी के पत्ते का सेवन भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

तुलसी पूजन की पूजा विधि:

हर साल तुलसी पूजन का पर्व हिन्दू धर्म में पूरे विधि-विधान से किया जाता है। कुछ महिलाएं इस दिन तुलसी पूजन के साथ व्रत भी रखती है। इसके पीछे माना जाता है कि घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है और घर के संकट दूर होते हैं। आगरा बात करें तुलसी पूजा की तो सर्वप्रथम सुबह स्नान आदि करके चंदन,अक्षत,रोली तुलसी के पौधे पर अर्पित करें। तुलसी में तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और इसके साथ शालिग्राम पत्थर को प्राण प्रतिष्ठित कर जल का अर्घ्य दें। इसके पश्चात तुलसी की परिक्रमा करते हुए मां का ध्यान कीजिए।

घी का दीपक जलाएं:

बता दें तुलसी पूजा का समय शाम के समय का होता है। तुलसी माता की आरती और पूजा के साथ तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। उसके बाद प्रसाद में तुलसी के पत्ते डालकर प्रसाद ग्रहण किया जाता है। तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी मां की पूजा उपासना करने से साधक के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।

ये भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2023: इस दिन मनाई जाएगी मोक्षदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
Tulsi Pujan DiwasTulsi Pujan Diwas 2023Tulsi Pujan Diwas Importanceतुलसी पूजन दिवस पूजा विधितुलसी पूजन दिवस महत्व

ट्रेंडिंग खबरें