नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Tips For Diabetes :डायबिटीज के मरीजों को इन बातों का रखना चाहिए खास ख्याल, वरना हो सकती है मुश्किल

Tips For Diabetes : आजकल डायबिटीज तेजी से फैलने वाली बीमारी बन गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग डायबिटीज का शिकार हो रहें हैं। इसलिए हमे इससे बचने के लिए एतिहात बरतने की सख्त जरुरत...
06:42 PM Sep 11, 2024 IST | Jyoti Patel
Tips For Diabetes

Tips For Diabetes : आजकल डायबिटीज तेजी से फैलने वाली बीमारी बन गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग डायबिटीज का शिकार हो रहें हैं। इसलिए हमे इससे बचने के लिए एतिहात बरतने की सख्त जरुरत है। इससे बचने के लिए हमे खासतौर पर अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरुरत है।

डायटीटीज से बचने के लिए हमे अपने दैनिक जीवन से जुडी कुछ आदतें बदलनी चाहिए। ज्यादातर लोगों को इससे जुडी जानकारी नहीं होती है। ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसी जानकारी देंगे जो आपको इस बीमारी से बचने में काफी मददगार साबित होगी।

रेगुलर चेकअप

डायबिटीज के मरीज के लिए जरुरी है, कि वो नियमित रूप से डॉक्टर्स से अपनी जांच करवाएं। क्योकि सही समय पर ब्लड शुगर लेवल कि जांच नहीं करवाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। रेगुलर जांच नहीं करवाना दवाई लेने में लापरवाही बरतना स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। ऐसे में समय समय पर डॉक्टर से परमर्श लेते रहें।

व्यायाम नहीं करना

डायबिटीज के मरीजों के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना बहुत जरुरी है। अगर आप व्यायाम नहीं कर पातें हैं, तो ऐसे में आप सुबह शाम वॉक के लिए जा सकतें हैं। डायबिटीज में व्यायाम करना बहुत आवश्यक है। नियमित व्यायाम से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और ब्लड शुगर बेहतर तरीके से नियंत्रित होता है। रोजाना व्यायाम से वजन तो कंट्रोल में रहता ही है, साथ ही डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है।

नहीं लेना चाहिए स्ट्रेस

ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण भी डायबिटीज कि समस्या होती है। अधिक स्ट्रेस लेने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। तनाव की स्थिति में शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) का स्तर बढ़ जाता है, जो इंसुलिन की प्रभावशीलता को कम करता है। इसलिए तनाव कम करने के उपाय जैसे योग, ध्यान, और सही नींद लेना महत्वपूर्ण है। अच्छी और पर्याप्त नींद तनाव और डायबिटीज दोनों को कंट्रोल रखने का तरीका हो सकती है। इसलिए तनाव लेना आपके स्वस्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

Tags :
diabetes control tips in hindidiabetes ko control karne ka tarikadiabetes ko kaise control karediabetes prevention foodsdiabetes prevention tipsDiabetes risk factorstips for diabetes patientwhat not to do in diabetes

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article