नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Hairfall Problem : अगर आपको भी है हेयरफॉल की भयंकर समस्या, तो इन चीजों को भूलकर भी नहीं खाएं

Hairfall Problem : आजकल हेयरफॉल की समस्या आम हो गई है। तनावपूर्ण जीवन खराब लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में ही लोगों को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए हम महंगे -महंगे प्रोडक्ट्स का...
09:52 PM Sep 17, 2024 IST | Jyoti Patel
Hairfall Problem

Hairfall Problem : आजकल हेयरफॉल की समस्या आम हो गई है। तनावपूर्ण जीवन खराब लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में ही लोगों को बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए हम महंगे -महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन इनका को असर हमारे झड़ते बालों पर नहीं पड़ता है। ऐसे में हम आपको अपने भोजन में भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों को शामिल करने की सलाह देंगे। बैलेंस डाइट बालों का गिरना तो कम करती ही है, इसके साथ ही इससे शरीर की कई परेशानियां दूर होती है। इतना ही नहीं इसके कारण फेस पर चमक भी आती है।

जैसे हमारे शरीर को पोषण की जरूरत होती है, उसी तरह से बालों को भी नियमित पोषण और देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए हमें हमारी जीवनशैली के साथ-साथ अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। ये तो सब बताते हैं की हमे किन चीजों का सेवन करना चाहिए, लेकिन हम आपको आज ये बताएँगे की हमे बालों को झड़ने से रोकने के लिए किन चीजों से दुरी बनाकर रखनी चाहिए।

जंक फूड

जंक फूड के ज्यादा सेवन से भी बाल गिरने की समस्या उत्पन्न होती है, क्योकि इसमें वसा, चीनी और कैलोरी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से ये सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। जंक फ़ूड खाने से ना सिर्फ बाल बल्कि बॉडी में बहुत सी परेशानी उत्पन्न होती है, जैसे जंक फ़ूड खाने से आपको मोटापा, पेट से जुडी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शक्कर

कुछ लोगों को मीठे का बहुत शौक होता है, जिसके कारण वो बिना कंट्रोल के जरूरत से ज्यादा शक्करका सेवन करतें हैं। ऐसा करना सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी नुकसानदायी है। इसके कारण डायबिटीज और ओबेसिटी की समस्या ही नहीं, बल्कि हेयर फॉल की प्रॉब्लम भी होती है।

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाने का सेवन हमे नहीं करना चाहिए क्योकि इसको पचाने के लिए इंसुलिन ज्यादा मात्रा में रिलीज होता है। इसके कारण बॉडी में इंसुलिन का संतुलन बिगड़ जाता है। इंसुलिन के साथ मिलकर एंड्रोजन नाम का तत्व बालों को स्कैल्प से बाइंड रखता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है। इंसुलिन के असंतुलन से बालों की बाइंडिंग कमजोर होने लगती है और हेयर फॉल बढ़ जाता है। इसलिए हमे इस प्रकार की चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

Tags :
Hair Fall Treatmenthair growth treatmentStop eating these foods immediatelyStop eating these foods immediately to stop hair fallwhat to eat to stop hair fall immediately

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article