नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Lake Hillier: इस देश में है दुनिया की सबसे छोटी "गुलाबी झील"

Lake Hillier : हमारी दुनिया कई अद्भुत और रहस्यमयी चीजों से भरी हुई है। आपने अभी तक कई सारी झील और ​नदियां देखी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसे झील के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने...
12:21 PM Dec 22, 2023 IST | Juhi Jha

Lake Hillier : हमारी दुनिया कई अद्भुत और रहस्यमयी चीजों से भरी हुई है। आपने अभी तक कई सारी झील और ​नदियां देखी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसे झील के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने रंग की वजह से चर्चा में बनी रहती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में ए​क झील ऐसी भी है जिसका रंग नीला नहीं बल्कि गुलाबी है। दुनिया भर में इस झील को ​पिंक लेक (Lake Hillier) के नाम से जाना जात है। इस झील को देखने में ऐसा लगता है कि किसी ने पानी में गुलाबी रंग घोल दिया है। वहीं इसके रंग को लेकर हमारे वैज्ञानिकों का कुछ और ही कहना है।

ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है ​पिंक लेक

हिलर या सलाइन लेक के नाम से प्रसिद्ध यह झील ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। इस झील को दुनिया की सबसे छोटी झील माना जाता है क्योंकि इस झील का क्षेत्रफल सिर्फ 600 मीटर यानि 2000 फीट है। खूबरसूरत तटीय इलाकों के बीच स्थित इस झील का रंग बेबी पिंक से मिलता है। इस झील के चारों तरफ यूकेलिप्टस ओर पेपरबार्क के पेड़ लगे हुए है। वहीं दुनिया भर से यहां लोग सिर्फ इस झील को देखने के लिए आते है।

 

झील का रंग गुलाबी क्यों है?

दुनिया के इस सबसे छोटी झील में एल्गी, बैक्टीरिया और ज्यादा नमक पाया जाता है और यही वजह है कि जब इस झील पर सूरज की किरणें पड़ती है तो इसका रंग गुलाबी हो जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस झील में पाए जाने वाले एल्गी, बैक्टीरिया मनुष्य की त्वचा और किसी भी जीव के लिए नुकसानदायक नहीं है। इसका पानी बिल्कुल सुरक्षित है। यहीं कारण है ज्यादा नमक होने के बावजूद यह झील तैराकी के लिए बिल्कुल सुरक्षित है।

200 साल पहले हुई थी खोज

इस झील की खोज आज से तकरीबन 200 वर्ष पहले की गई थी। मैथ्यू फील्डर्स नाम के एक व्यक्ति ने 15 जनवरी 1802 को सबसे पहले इस झील को देखा था। वह पेशे से एक वैज्ञानिक थे। थोड़े ही समय में इस झील की चर्चा पूरी दुनियाभर में शुरू हो गई और इसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आने लगे। आज भी यह झील लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़े : गीता जयंती विशेष: घर में श्रीमद्भागवत गीता रखते है तो रखें इन बातों का ध्यान

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
australiaAustralia famousAustralia famous lakeinteresting factsLake Hillierpink lakeScientisttourismऑस्ट्रेलियामैथ्यू फील्डर्स

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article