नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

New Year 2024 Tips: नव वर्ष पर कपूर से करें ये उपाय, घर में होगा खुशियों का आगमन

New Year 2024 Tips: सेामवार के दिन नए साल का आगमन हो रहा है। नए साल को लेकर लोगों में अलग ही खुशी और उत्साह देखने को मिलता हैं। कुछ लोग इस दिन भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर...
10:20 AM Dec 30, 2023 IST | Juhi Jha

New Year 2024 Tips: सेामवार के दिन नए साल का आगमन हो रहा है। नए साल को लेकर लोगों में अलग ही खुशी और उत्साह देखने को मिलता हैं। कुछ लोग इस दिन भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर दर्शन के लिए जाते है तो वहीं कुछ लोग इन पलों को यादगार बनाने के लिए ट्रिप या कही घूमने का प्लान बनाते है। वहीं कुछ ऐसे भी होते है जो अपने घर परिवार को खुशहाल बनाने के लिए अलग अलग तरह के उपाय करते है। अगर आप भी नए साल (New Year 2024 Tips) को खास बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए है जो आपके लिए कारगर साबित हो सकते है। हम सभी जानते है कि कपूर का उपयोग पूजा और हवन के समय में किया जाता है। कपूर की खूशबू घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। तो वहीं इसकी खूशबू में कई औषधीयों के गुण भी पाए जाते है। लेकिन आज हम आपको कपूर से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे है जो आपके घर को खुशियों से भरा सकता है। तो आइए जानते है क्या है वो उपाय:

पर्स में रखें कपूर

कहा जाता है कि अगर घर धन की कमी हो रही है और पैसे आने के बाद भी हाथ में नहीं रूकता तो ऐसे में यह उपाय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकेता है। नए साल के दिन यानी 1 जनवरी को ए​क छोटे सा लाल कपड़ा ले और उसमें कपूर बांधकर उसे अपने पर्स में रख ले। ऐसा करने से धन से संबंधित हर प्रकार की समस्या दूर हो जाती है।

पति-पत्नी के झगड़े में कपूर का उपयोग

कई बार शादीशुदा लोगों के जीवन में कई तरह के उतार चढ़ाव आते रहते है या फिर अक्सर दोनों के बीच में छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगता है ऐसे में आप कपूर का यह उपाय आजमां सकते है। इस उपाय में रात में सोने से अपने कमरे में कपूर को जलाकर रख दे। माना जाता है कि कपूर की सुगंध से विवाहित दंपती के जीवन में परेशानियां कम होती है और दोनों के रिश्ते में भी सुधार व प्यार बढ़ता है।

घर के द्वार पर रखे कपूर

अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव या फिर छोटी बड़ी बातों पर झगड़े होते है तो ऐसे स्थिति में आप कपूर से भरी एक कटोरी अपने घर के मुख्य द्वार पर रख दे। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर कपूर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार समाप्त हो जाता है और परिवार में भी सुख शांति बनी रहती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए एक लौटे में पानी में कपूर को मिक्स करे और उस पानी को पूरे घर में छिड़काव करे। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती हैं

वास्तु दोष में कपूर का उपयोग

घर के वास्तु दोष में कपूर का उपयोग बहुत कारगर माना जाता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो एक कटोरी कपूर लेकर उस स्थान पर रख दे। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। वहीं अगर आप कई समय से बिमार है या फिर खुद के मन में नकारात्मकता भर गई है तो एक लाल कपड़े में कपूर लेकर अपने हाथ के कलाई पर 21 दिनों तक बांध कर रखें। इसके बाद यानी 21 दिन बाद आपको बदल कर दूसरे कलाई में इसे बाधना होगा। इस बात का खास ध्यान रखे महिलाएं हमेशा अपने बाएं हाथ की कलाई और पुरूष अपने दाएं हाथ के कलाई पर ही बांधे। ऐसा करने से मन में उठ रहे नकारात्मक विचार खत्म होते है।

यह भी पढ़े: Shaniwar Ke Upay: साल के आखिरी शनिवार को इनमें से कर ले एक उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
astrology tipsHappy New Year 2024house related vastu ruleskapurkapur tipskapur tips foe new yearkapur tips for new year 2024mondayMonday Tipsnaye saal par kya karna chahiyeNew Year 2024New Year 2024 Tipsnye saal pr kya nhi karna chahiyeOTT IndiaOTT India Health Newsott India lifestyle Newspositivevastu remediesvastu rulesvastu shastravastu tips for homeVastu Tips For Wealthनव वर्ष 2024नव वर्ष 2024 शॉपिंगनव वर्ष के वास्तु टिप्सनववर्ष के उपायनववर्ष के टोटकेवास्तु टिप्सवास्तु दोषवास्तु दोष में कपूर का उपयोगवास्तु शास्त्र

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article