नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने में कभी ना करें ये गलतियां

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Money Plant Vastu Tips: घरों में कई लोग मनी प्लांट का पौधा लगाते है। मनी प्लांट का पौधा घरों में लगाना काफी शुभ माना जाता है। यह दिखने में​ जितना सुंदर होता है वहीं इसकी देखरेख में...
03:13 PM Jan 02, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Money Plant Vastu Tips: घरों में कई लोग मनी प्लांट का पौधा लगाते है। मनी प्लांट का पौधा घरों में लगाना काफी शुभ माना जाता है। यह दिखने में​ जितना सुंदर होता है वहीं इसकी देखरेख में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। मान्यता है कि मनी प्लांट का पौधा (Money Plant Vastu Tips) घर में लगाने से बरकत होती है और आर्थिक तंगी भी दूर होती है साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन काफी कम लोग जानते है कि वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने के कुछ खास नियम बताए गए है। अगर इन वास्तु नियमों का पालन नहीं किया जाए तो यह फायदे की जगह घर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए जानते है कि मनी प्लांट लगाते समय हमें किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

इस दिशा में लगाए पौधा :- 

मनी प्लांट के पौधे को घर के दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा प्रथम पूज्य गणेश भगवान की दिशा मानी जाती हैं। वहीं मनी प्लांट का संबंध भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र देव से है, जो धन,सुख-संपदा, ऐश्वर्य आदि चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दक्षिण पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से भगवान गणेश सभी परेशानियां दूर कर देते है तो वहीं शु​क्र ग्रह सुख-संपदा और धन की वृद्धि करते है। इस बात का खास ध्यान रखें कि घर से बाहर भूलकर भी मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि मनी प्लांट के पौधें को सही दिशा में नहीं लगाने से घर में आर्थिक से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह दिशा मनी प्लांट के लिए अशुभ माना जाता है।

दूसरों को कभी ना दें मनी प्लांट:- 

मनी प्लांट का पौधा हमेशा दुकान से खरीद कर ही घर लेकर आना चाहिए। दूसरों के घर से लेकर आना या फिर दूसरे व्यक्ति के द्वारा दिए गए पौधे को कभी भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि दूसरों के यहां से मनी प्लांट पौधे को लाकर घर पर लगाना अशुभ होता है। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि अपने घर के मनी प्लांट के पौधे को दूसरे के घरों में लगाने के लिए भी नहीं देना चाहिए। इसे लेकर धारणा है कि ऐसा करने से घर में बरकत नहीं होती और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भी खत्म होने लगता है।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल :- 

अगर मनी प्लांट के बेल के पत्ते सूख रहे तो उसे तुरंत हटा दे और इस बात का खास ध्यान रखें कि मनी प्लांट के बेल कभी जमीन को ना छूए। अगर ऐसा हो तो उस बेल को किसी रस्सी या फिर डंडे के सहारे से बांध कर ऊपर की तरफ कर दे। बता दें कि ऊपर की तरफ बढ़ती हुई बेल आर्थिक वृद्धि और उन्नति का प्रतीक होता है। वहीं कई लोगों की आदत होती है कि मनी प्लांट को अपने कार्यस्थल या काम करने वाली जगह पर लगाते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्यस्थल पर मनी प्लांट लगाने के ​कुछ नियम है जैसे इस पौधे को हमेशा हरी या फिर नीले रंग के कांच की बोतल में ही रखे और इसे कभी सजावट के लिए खिड़कियों पर ना रखे। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के विकास में परेशानी आती है और लोगों की बुरी नजर भी लग सकती है। वहीं सूखा हुआ मनी प्लांट घर और व्यापार में दुर्भाग्य लेकर आता है।

यह भी पढ़े : Antarctica Blood Fall : क्‍यों लाल है इस ग्‍लेशियर का पानी, जानें इसका रहस्य

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Money PlantMoney Plant TipsMoney Plant totkeMoney Plant Vastu TipsMoney Plant Vastu Tips 2024New Year Vastu Tips 2024OTT INDIA APPOTT India Health NewsOTT India Hindi Newsott India lifestyle NewsOTT INDIA NEWSvastu tipsvastu tips for homevastu tips for moneyVastu Tips For Wealthमनी प्लांटमनी प्लांट उपायमनी प्लांट टोटकेवास्तु शास्त्र

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article