नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Margashirsha Purnima 2023: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें इस व्रत का महत्व और इससे जुड़े नियम

Margashirsha Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। पूर्णिमा तिथि प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी तिथि के अगले दिन आती है। इस वर्ष का यह आखिरी मार्गशीष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima) 26 दिसंबर...
05:54 PM Dec 20, 2023 IST | Juhi Jha

Margashirsha Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। पूर्णिमा तिथि प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी तिथि के अगले दिन आती है। इस वर्ष का यह आखिरी मार्गशीष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima) 26 दिसंबर को पड़ रही है। इस दिन गंगा स्नान करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं इस पूर्णिमा तिथि पर कई शुभ संयोग बन रहे है जो इसे बेहद खास बनाने जा रहे है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए दान पुण्य से 32 गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस पूर्णिमा के व्रत और इससे जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे है।

जानें क्या है मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व:

माना जाता है कि इस दिन किसी भी पवित्र नदी, गंगाजल, कुंड में स्नान करने से भगवान विष्णु का आर्शीवाद मिलता है। इस दिन दान—दक्षिणा, गरीबों व ब्राह्मणों को भोजन कराने से 32 गुना अधिक पुण्य मिलता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है व व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यही वजह है कि इस पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त:

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 26 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानि 27 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं इस बार उदया तिथि में पूर्णिमा 26 दिसंबर को होने के वजह से पूर्णिमा का व्रत 26 दिसंबर को ही रखा जाएगा।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन क्या करे:

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में किसी भी नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है लेकिन आप चाहे तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते है। इसके पश्चात मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करे। पीले वस्त्र धारण करे और भोग लगाने के साथ ही पीले फूल चढ़ाए। सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़े और सच्चे मन से भगवान की आराधना करे। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है और सुख समृद्धि बनी रहती है।

यह भी देखें: Mysterious Tea Shop: पहाड़ों के बीच हवा में लटकी है यह चाय की दुकान, चाय पीने के लिए रस्सी से पहुंचते है ग्राहक

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
AstrologyDharma AasthaLord vishnuMargashirsha Month 2023 Margashirsha Purnima 2023Margashirsha Purnima DecemberMargashirsha Purnima Puja 2023Religionपूर्णिमामार्गशीष पूर्णिमा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article