Lipstick Hacks: लिपस्टिक लगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा एक्ट्रेस जैसा परफेक्ट लुक
Lipstick Hacks: लिपस्टिक लगाना एक कला से कम नहीं है, जो कि हर महिला को परफेक्ट तरीके से नहीं आती है। इसलिए सभी महिलाएं परफेक्ट तरीके से लिपस्टिक लगाने के लिए कई हैक्स सीखना चाहती हैं। अगर आप भी इनमें से एक है जो परफेक्ट तरीके से लिपस्टिक नहीं लगा पाती और हर बार सोशल मीडिया या इंटरनेट पर तरह-तरह के टिप्स और हैक्स ढूंढती रहती हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे जबरदस्त हैक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप आसानी से परफेक्ट लिपस्टिक लगा सकेंगे।
परफेक्ट लिपस्टिक लगाने के लिए सेलेब्स करती हैं ये काम
लिपस्टिक को एकदम सही से लगाने के लिए लिप्स को इसके लिए तैयार करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आपको अपने होंठो को एक्सफोलिएट करना है, एक्सफोलिएट करने से लिप्स पर मौजूद डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं। इससे आपके लिप्स को एक स्मूथ बेस मिलेगा।
हाइड्रेशन का रखें ख्याल
हाइड्रेटेड लिप्स पर लिपस्टिक ज्यादा देर टिकती है, ड्राई लिप्स पर लिपस्टिक बिगड़ने लगती हैं। दरअसल, ड्राई होंठो पर लिपस्टिक कुछ समय बाद पपड़ी की तरह उखड़ने लगती है। इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठो पर अच्छे से लिप बाम अप्लाई करें, इसे कुछ देर तक होंठो पर लगा रहने दें।
कंसीलर को प्राइमर की तरह यूज करिए
इस हैक को सुनकर सभी महिलाएं कंफ्यूज हो जाती हैं, ये लिपस्टिक हैक थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यकीन मानिए ये लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले एक जरूरी स्टेप है। अगर आप कंसीलर को लिप प्राइमर की तरह लगाएंगी तो इससे आपके होंठो के किनारे से लिपस्टिक फैलेगी नहीं और फिक्स रहेंगी।
इस तरह करें लिपस्टिक अप्लाई
महिलाएं लिपस्टिक को डायरेक्ट अप्लाई कर लेती हैं, आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा। इस समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप हर बार ब्रश से लिपस्टिक अप्लाई करें। इससे आपको जितनी जरूरत होगी आप बस उतनी लिपस्टिक ही निकालकर लगा सकती हैं, इससे लिपस्टिक फैलेगी नहीं।
क्या है लिपस्टिक रिमूव करने का सही तरीका?
लिपस्टिक को सही तरीके से अप्लाई करना जितना मुश्किल है, उतना ही रिमूव करना भी मुश्किल हैं। वैसे कई महिलाएं मेकअप रिमूवर से लिपस्टिक हटाती हैं, परन्तु मेकअप रिमूवर की जगह आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- यह भी पढ़े: Cedarwood Oil: बालों के लिए पोषण से भरपूर है देवदार का तेल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
- यह भी पढ़े: Yellow Dragon Fruit Benefits: पीला ड्रैगन फ्रूट इम्युनिटी का है भंडार, डाइट में जरूर करें शामिल
.