नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Junk Food : जंक फूड के कारण हो सकतीं हैं ये गंभीर बीमारियां, अगर आप भी है शौकीन तो तुरंत बना ले दूरी

Junk Food : आजकल फूड लवर्स को जंक फ़ूड खाने की मानो आदत सी लग गई है। जो की हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। लगातार जंक फूड खाने से हमरी सेहत बिगड़ सकती है। जंक फूड...
04:47 PM Sep 25, 2024 IST | Jyoti Patel
Junk Food

Junk Food : आजकल फूड लवर्स को जंक फ़ूड खाने की मानो आदत सी लग गई है। जो की हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। लगातार जंक फूड खाने से हमरी सेहत बिगड़ सकती है। जंक फूड सेवन से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती है। ऐसे में हमे स्वस्थ रहने के लिए बाहर का तला भुना खाना खाने से परहेज करना चाहिए। वरना स्वाद के चक्कर में की गई अनदेखी हमारे स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। जंक फूड में अनहेल्दी फैट, शुगर और नमक कई तरह की बीमारियों को जन्म देते हैं। इसलिए में इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।आज हम आपको बताएंगे कैसे जंक फूड हमारे शरीर को नुकसान पंहुचा रहा है।

डायबिटीज

जंक फूड शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में ऑइल, शुगर आदि पाए जाते हैं, जिनसे स्वास्थ्य को खतरा बढ़ता है। जंक फूड्स में किसी भी तरह के न्यूट्रिशन्स और फाइबर नहीं होते हैं। अधिक मात्रा में शुगर होने से इससे ब्लड शुगर बढ़ता है, इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जितना ज्यादा हो सके उतना जंक फूड को अवॉयड करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर

बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, मोमोज आदि फूड्स डीप फ्राई किए जाते हैं। जिससे इसमें ऑइल भरपूर मात्रा में होता है, साथ ही में स्वाद बढ़ने के लिए इनमे नमक भी अच्छी मात्रा में डाला जाता है, जो की सेहत के लिए खतरनाक है। इनके रोजाना सेवन से बॉडी में जरूरत से ज्यादा नमक पहुंचा रहे हैं। जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है और ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा देती है। हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों की वजह बन सकता है।

स्किन को होता है नुकसान

बहुत ज्यादा नमक, चीनी के सेवन से आपको समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है। इसका सीधा असर स्किन पर दिखाई देता है। जिससे पिम्पल, एक्ने जैसी समस्याएं होने लगती है। हेल्दी डाइट सेहत के साथ आपकी स्किन के लिए भी जरूरी है, लेकिन जरूरी न्यूट्रिशन की कमी से चेहरा बेजान, डल नज़र आने लगता है। इसलिए जितना हो सके उतना ज्यादा जंक फूड से बचने की कोशिश करें।

 

Tags :
Health Disadvantages Of Junk FoodHealth TipsJunk FoodJunk Food Addictionjunk food harmfulJunk Food Side EffectsSide Effects Of Junk Food

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article