नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

January Vrat : जनवरी में आने वाले है बड़े त्यौहार और व्रत, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। January Vrat: पूरी दुनिया में 1 जनवरी 2024 से नए साल का आगाज हो चुका है। नए साल का पहला महीना यानी जनवरी व्रत और त्यौहार की वजह से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस माह...
12:05 PM Jan 02, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। January Vrat: पूरी दुनिया में 1 जनवरी 2024 से नए साल का आगाज हो चुका है। नए साल का पहला महीना यानी जनवरी व्रत और त्यौहार की वजह से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस माह में ही लोहड़ी, मकर संक्रांति,सफला एकादशी और सकट चौथ जैसे जरूरी त्यौहार और व्रत (January Vrat) आते है। तो वहीं मकर संक्रांति के बाद से सारे मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाते है। साथ ही इस माह में ग्रहों की चाल में भी बदलाव आने वाला है। जिसका प्रभाव जातकों की राशियों पर पड़ने वाला है। इसके अतिरिक्त साल की सबसे बड़ी चौथ यानी सकट चौथ का व्रत भी इसी माह जनवरी में रखा जाएगा। वैवाहित जीवन और संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। तो आइए जानते है जनवरी माह में आने वाले व्रत और त्यौहार की लिस्ट

जनवरी माह में आने वाले त्यौहार और व्रत की लिस्ट:-

  1. 3 जनवरी 2024, बुधवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  2. 4 जनवरी 2024, गुरुवार- कालाष्टमी
  3. 7 जनवरी 2024, रविवार- सफला एकादशी
  4. 9 जनवरी 2024, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  5. 11 जनवरी 2024, गुरुवार- पौष अमावस्या
  6. 13 जनवरी 2024, शनिवार- लोहड़ी
  7. 14 जनवरी 2024, रविवार- विनायक चतुर्थी
  8. 15 जनवरी 2024, सोमवार- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति, खिचड़ी
  9. 16 जनवरी 2024, मंगलवार- माघ बिहु
  10. 17 जनवरी 2024, बुधवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती
  11. 18 जनवरी 2024, गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी
  12. 21 जनवरी 2024, रविवार - पौष पुत्रदा एकादशी
  13. 23 जनवरी 2024, मंगलवार- प्रदोष व्रत
  14. 25 जनवरी 2024, गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत
  15. 26 जनवरी 2024, शुक्रवार- माघ माह की शुरूआत और गणतंत्र दिवस
  16. 29 जनवरी 2024, सोमवार- सकट चौथ,संकष्टी चतुर्थी

जनवरी में ग्रह गोचर

जनवरी 2024 में आने वाले ग्रह गोचर की बात करें तो ग्रहों के राजकुमार बुध 2 जनवरी 2024 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे है। इसके बाद 15 जनवरी 2024 को सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसी वजह से 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसके बाद 18 जनवरी 2024 को शुक्र देव वृश्चिक राशि से गोचर करेंगे अर्थात शुक्र देव वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

लोहड़ी और सकट चौथ का महत्व

भारत में हर व्रत और त्यौहार बड़ी ही हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। जनवरी में आने वाला सबसे पहला त्यौहार लोहड़ी सिख और पंजाबी समुदाय का प्रमुख त्योहार माना जाता है। लोहड़ी किसानों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन रबी की फसल की अच्छी पैदावार के लिए सूर्य और अग्नि भगवान को धन्यवाद दिया जाता है। लोहड़ी की ​अग्नि में गुड़, तिल,रेवड़ी और गेंहूं की बालियां डाली जाती है। बता दें कि लोहड़ी को सर्दियों का मौसम खत्म होने का प्रतीक माना जाता है और इसी दिन से रातें छोटी और दिन बड़े होने लगते है। वहीं माह के अंत में सकट चौथ व्रत रखा जाएगा। सकट चौथ हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। यह व्रत संतान की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। सकट चतुर्थी को बड़ी चतुर्थी, लंबोदर चतुर्थी और तिलकुट चतुर्थी भी कहते हैं।

यह भी पढ़े : Kalashtami 2024: कब है कालाष्टमी, जानें इसका महत्व और पूजा विधि

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
January FestivalJanuary Festival 2024January Festival ListJanuary Festival list 2024January VratJanuary Vrat 2024January Vrat and Festival listkite festival 2024OTT IndiaOTT India Health NewsOTT India hindiott India lifestyle NewsOTT INDIA NEWSकब है सफला एकादशीग्रह गोचरजनवरी ग्रह गोचरप्रदोष व्रतमकर संक्रांतिमासिक कृष्ण जन्माष्टमीमासिक शिवरात्रिलोहड़ीलोहड़ी और सकट चौथ का महत्वसकट चौथ का महत्वसफला एकादशी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article