नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Guru Pushya Yog 2023: आज है गुरू पुष्य योग,जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

Guru Pushya Yog 2023: हिंदू धर्म में गुरु पुष्य योग का विशेष महत्व माना गया है। आज यानी 29 दिसंबर 2023 को इस साल का आखिरी गुरु पुष्य योग है।। सभी योगों में गुरु पुष्य योग को बहुत ही शुभ...
11:13 AM Dec 29, 2023 IST | Juhi Jha

Guru Pushya Yog 2023: हिंदू धर्म में गुरु पुष्य योग का विशेष महत्व माना गया है। आज यानी 29 दिसंबर 2023 को इस साल का आखिरी गुरु पुष्य योग है।। सभी योगों में गुरु पुष्य योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग को गुरु पुष्य अमृत (Guru Pushya Yog 2023) योग भी कहा जाता है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता और वृद्धि के साथ साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। मान्यता है कि यह योग सभी कार्यो को सिद्ध करने वाला होता है। वहीं आज गुरु पुष्य योग के साथ अमृत सिद्धि ,इंद्र सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि बन रही है। इसलिए आज विशेष चीजों को खरीदना बहुत ही लाभदायक और मंगलकारी माना गया है। आइए जानते हैं इस साल गुरु पुष्य नक्षत्र तिथि, मुहूर्त और इसका महत्व:—

गुरु पुष्य नक्षत्र 2023 तिथि और मुहूर्त

गुरु पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 29 दिसंबर 2023 को देर रात 1 बजकर 05 मिनट पर होकर अगले दिन यानी 30 दिसंबर 2023 को प्रात: 03 बजकर 10 मिनट पर होगी। वहीं 29 दिसंबर, शुक्रवार को पूरे दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त रहेगा। मान्यता है कि माता लक्ष्मी का जन्म पुष्य नक्षत्र में हुआ था। इस योग में शुभ काम करना, निवेश और खरीदारी का विशेष महत्व होता है।

गुरु पुष्य योग का महत्व

गुरु पुष्य योग के दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि सोने मे निवेश करने का यह सबसे अच्छा और शुभ समय होता है। उनमें से कुछ लोग नए व्यापार को शुरू करने में इसका उपयोग करते है। यह शुभ योग साल में सिर्फ 2 से 3 बार ही आता है। जिसे गुरु पुष्य नक्षत्र के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है और विधि विधान से उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की विधिवत रूप से पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और व्यक्ति को धन और वैभव प्रदान करती है।

गुरु पुष्य नक्षत्र पर खरीदे ये चीजें:—

गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ योग पर सोना, पीतल या शंख खरीदना काफी लाभदायक माना जाता है। इस दिन गुड़,घी और चना भी दान करना काफी अच्छा माना जाता हैं। इस दिन आप किसी नए व्यापार,घर और फ्लैट में भी निवेश कर सकते है। वहीं अगर आप इस दिन खरीदारी नहीं कर सकते है तो गुरु पुष्य योग के दिन श्रीसूक्त का पाठ अवश्य करें।

यह भी पढ़े : Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, बस शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
29 December Guru Pushya Yog29 December Guru Pushya Yog 2023Guru Pushya Yog 2023Importance of Guru Pushya YogWhen is Guru Pushya Yogगुरु पुष्य नक्षत्रगुरु पुष्य नक्षत्र 2023 तिथि और मुहूर्तमहत्व

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article