• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Food to Avoid With Curd: दही के साथ भूलकर भी नहीं करें ये चीजें खाने की गलती

दही हमारे खानपान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, खासकर गर्मियों में तो इसके बिना खाना अधूरा रहता है।
featured-img
Food to Avoid With Curd

Food to Avoid With Curd: दही हमारे खानपान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, खासकर गर्मियों में तो इसके बिना खाना अधूरा रहता है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, इसे हर भोजन में शामिल किया जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, हड्डियों को मजबूत करते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। सादा दही सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ चीजों के साथ खाने से यह नुकसानदायक हो सकता है। यहां उन चीजों के बारे में बताया गया है जिनसे दही के साथ परहेज करना चाहिए।

फलों के साथ नहीं खाएं दही

दही को फलों के साथ खाने से बचना चाहिए, खासकर खट्टे फलों जैसे संतरा, अंगूर, अनानास या कीवी के साथ। क्योंकि दही और फल दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इन्हें एक साथ खाने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है, जिससे एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि कुछ फल गर्म हो सकते हैं। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए, फलों और दही को अलग-अलग समय पर खाना बेहतर है, जिससे पाचन सही रहे और कोई स्वास्थ्य समस्या न हो।

मसालेदार खाने के साथ

चटपटे खाद्य पदार्थ पेट में गर्मी पैदा करते हैं, जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। इन दोनों को एक साथ खाने से पेट में असंतुलन पैदा हो सकता है। जिसके कारण पाचन पर प्रभाव पड़ता है, जिससे अपच, गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, गर्म और ठंडे खाद्य पदार्थों का संयोजन शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है और इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, दही और चटपटे खाद्य पदार्थों को अलग-अलग समय पर खाना सबसे अच्छा है।

मछली के साथ नहीं करें दही का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार मछली और दही को साथ में नहीं खाना चाहिए। मछली और दही को साथ में खाने से डाइजेशन खराब हो सकता है। दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि मछली की तासीर गर्म होती है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है।दही और मछली दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, और इनका एक साथ सेवन करना पाचन तंत्र के लिए भारी हो सकता है। इससे अपच, गैस, और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें :

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज