नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

डिनर में भूलकर भी नहीं खाएं ये चीज़े, वरना हो सकती है बड़ी प्रॉब्लम

रात का खाना हमेशा हल्का होना चाहिए, क्योंकि रात में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और खाना पचने में अधिक समय लगता है।
11:18 AM Mar 23, 2025 IST | Jyoti Patel
Food to Avoid in Night

Food to Avoid in Night: रात का खाना हमेशा हल्का होना चाहिए, क्योंकि रात में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और खाना पचने में अधिक समय लगता है। खासकर गर्मियों में रात का खाना हल्का रखना चाहिए, जिसके कारण पेट की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए,आज हम आपको बता रहे हैं कि रात में किन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। रात में कुछ खास चीजों से परहेज करना जरूरी है ताकि आपकी नींद और पाचन दोनों सही रहें।

मसालेदार तली-भुनी चीज़े

रात में हेमशा हल्का भोजन करना चाहिए। ऐसी चीजे ही खानी चाहिए जिससे हम आसानी से पचा सकें, इसलिए रात में हमे तली-भुनी और मसालेदार चीजों से परहेज करना चाहिए। क्योकि इनके सेवन से आपको पेट में जलन, गैस, भारीपन और एसिडिटी का कारण बन सकती हैं। मसालेदार भोजन से दस्त भी हो सकते हैं। जिससे शरीर में कमजोरी आ सकती है।

चाय और कॉफी

रात के समय में हमे चाय और कॉफी से दूर रहना चाहिए। क्योकि इन दोनों में कैफीन होता है, जो नींद को दूर भगाता है।इसके कारण हम ठीक से नींद नहीं ले पाते हैं। और अच्छी और संतुलित नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है।

शराब और एसिडिक पर्दाथ (Food to Avoid in Night)

शराब स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। खासतौर पर रात के समय शराब पीने से नींद में खलल आता है और बेचैनी बढ़ती है। इसके अलावा एसिडिक भोजन का सेवन करने से भी रात के समय में बचना चाहिए, क्योकि ये पाचन को खराब कर सकते हैं और सीने में जलन और पेट दर्द का कारण बन सकते हैं।

उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ

इन्हें पचाने में समय लगता है और नींद में परेशानी हो सकती है। रात (Food to Avoid in Night)के समय में कटहल की सब्जी खाने से भी पेट में गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा रात को सोने से पहले भारी व्यायाम नहीं करना चाहिए। इससे रात में आपको सोने में परेशानी हो सकती है, साथ ही मार्श पेशियों में भी खिचाव की समस्या आ सकती है।

ये भी पढ़ें :

Tags :
foods to avoid at nightgood sleep habitsgood sleep tipsHealth TipsTips for Good Sleepगर्मी के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिएबेस्ट फूड फॉर नाइटरात में क्या न खाएं

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article