नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

calcium source food : इन चीजों में छुपा हैं, कैल्शियम का खजाना आज से ही खाना कर दें शुरू

calcium source food : बचपन से हम यह सुनते आ रहें हैं, कि दूध को हमारे स्वास्थ के लिए कितना फायदेमंद होता हैं। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। जिससे हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। इतना...
01:55 PM Sep 01, 2024 IST | Jyoti Patel
calcium source food

calcium source food : बचपन से हम यह सुनते आ रहें हैं, कि दूध को हमारे स्वास्थ के लिए कितना फायदेमंद होता हैं। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। जिससे हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। इतना ही नहीं डॉक्टर्स भी कैल्शियम की पूर्ती के लिए दूध पीनें कि सलाह देतें हैं। लेकिन हर किसी को दूध पीना पसंद नहीं होता हैं। कुछ लोग तो दूध का नाम सुनते ही नाक मुँह सिकोड़ने लगतें हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बातएंगे जिससे आपको दूध जितना कैल्शियम मिलेगा।

आप दूध की जगह पर खसखस का सेवन कर सकते हैं जो कि आपको एक ग्लास से ज्यादा कैल्शियम मिलेगा, इसके अलावा भी इसके सेहत के लिए अनगिनत फायदें हैं। आज हम आपको इसके फायदें और सेवन करने के तरीके के बारें में बतांएगे।

हड्डियों में आएगी मजबूती

खसखस के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस की ज्यादा मात्रा में होती हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ -साथ ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से भी बचाव करता हैं। USDA के मुताबिक 100 ग्राम पॉपी सीड्स में 1440 mg कैल्शियम होता है। जबकि एक दिन में इंसान को केवल 1000-1200mg की जरूरत होती है। अगर आपको भी हड्डियों में दर्द कि परशानी होती हैं, तो आप इनका सेवन करना तुरंत शुरू कर सकतें हैं।

दूर भागेगी कमजोरी

खसखस में कैल्शियम के साथ में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इससे आपकी मसल्स स्टॉन्ग बनती है। अगर आपको शारीरिक रूप कमजोरी महसूस होती हैं, तो आप खसखस के बीजों का सेवन कर सकतें हैं। इससे आपके शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा

खसखस में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता हैं। जो कि आपको एसिडिटी और पेट फूलना, पेट गैस, अपच जैसी समस्याओं से बचाएगा। इसके सेवन से डायजेशन सिस्टम मजबूत बनाता है। यह कब्ज और एसिडिटी को दूर करने में भी मददगार होता है।

ऐसे करें खसखस के बीजों का सेवन

खसखस के बीजों का सेवन कई तरीके से कर सकतें हैं। आप इसे रोज सुबह खाली पेट कच्चा चबा सकते हैं। इसके अलावा आप इन बीजों को रातभर पानी में भीगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं। अगर आपको दूध पसंद हैं तो आप दूध में मिलाकर पॉपी सीड्स का सेवन कर सकते हैं, इसके अलावा भूनकर हलवा बनाकर भी खा सकते हैं।

Tags :
Calciumcalcium food sourcescalcium foodscalcium foods apart from milkcalcium ka best sourcecalcium ke srotcalcium rich fruits and vegetablescalcium sourceshealth

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article