नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Black Hair: बिना डाई के इन तरीको से सफ़ेद बालों से घर बैठे पाएं छुटकारा

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या आजकल आम होती जा रही है।
12:56 PM Apr 27, 2025 IST | Jyoti Patel
Black Hair

Black Hair: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते लोगो के कम उम्र में ही सफेद बाल आने लगे हैं। समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या आजकल आम होती जा रही है। आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण हम अपने भोजन पर पर ध्यान नहीं दे पातें हैं। जिसके कारण बॉडी में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। हमारे बालों का काला रंग मेलानिन नाम के पिगमेंट की वजह से होता है, जो बालों की जड़ों की सेल्स में मौजूद होते हैं। जब हमारी बॉडी में मेलानिन बनना बंद हो जाते हैं या कम मात्रा में बनते हैं, तो इसके कारण हमारे बाल सफेद होने लगते हैं। हम इस समस्या से कुछ घरेलु उपाय से छुटकारा पा सकतें हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे अपने सफेद हो रहे बालों को रोक सकते हैं।

सरसों के तेल मिलाएं मेहँदी की पत्तियां

हम सब के घर में सरसो का तेल आसानी से मिल जाता है। सरसों के तेल को बालो के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सरसो के तेल से बालो का गिरना बंद होता है, साथ ही ये सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में भी काफी मददगार है। सरसों के तेल में मेहँदी की पत्तियां मिलकर और इसको गर्म करके बालो पर लगाने से बाल उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपक बालो की ग्रोथ भी तेजी से होगी। इसके लिए यह आपको कम से कम हफ्ते में दो से तीन बार लगाना होगा इसके बाद ही इसका असर आपको दिखाई देगा।

 

नारियल तेल में मेहंदी की पत्तियां

सफेद बालों के लिए नारियल का तेल भी काफी अच्छा माना जाता है। नारियलके तेल में मेहंदी की कुछ पत्तियां डालकर कुछ देर तक गर्म करें और फिर ठंडा होने पर बालों की जड़ों तक अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद इसे करीब तीन-चार घंटों के लिए इसे छोड़ दें, फिर बालों को धो लें। ऐसा करने से आपको अपने बालों में कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आएगा।

बादाम का तेल

बादाम तेल में विटामिन E, B और C पाए जाते हैं, जो की बालो के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में मेंहदी की पत्तियां डालकर गर्म करें औऱ ठंडा करके बालों में लगाने के बाद इन्हे थोड़ी देर बाद धो लने। ऐसे तीन चार हफ्तों तक लगातार करने से बाल काले होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: 

Tags :
best oil for black hair loss and regrowthBlack hair tipsBlack hair tips in hindiest oil for black hair growthNatural black hairSafed Balon Ko Kala Karne Vale Tel

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article