नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ayodhya Famous Street Foods: अयोध्या के जायकों का भी है अलग ही अंदाज, जरूर चखें यहाँ के फेमस फूड्स का स्वाद

Ayodhya Famous Street Foods: प्रभु राम की नगरी अयोध्या 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन (Ayodhya Ram Temple Inauguration) के लिए पूरी तरह से सज-धज कर तैयार है। अब वो दिन दूर नहीं जब अयोध्या में प्रभु...
02:18 PM Jan 18, 2024 IST | Preeti Mishra
Ayodhya Famous Street Foods (Image Credit: Social Media)

Ayodhya Famous Street Foods: प्रभु राम की नगरी अयोध्या 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन (Ayodhya Ram Temple Inauguration) के लिए पूरी तरह से सज-धज कर तैयार है। अब वो दिन दूर नहीं जब अयोध्या में प्रभु राम का भाव मंदिर लोगों के दर्शन के लिए खुल जायेगा। देश भर से लाखों श्रद्धालु और राम भक्त अयोध्या आने को पूरी तरह तैयार हैं।

देश भर से तीर्थयात्री राम जन्मभूमि, रामकोट, हनुमान गढ़ी और कई अन्य धार्मिक महत्व के स्थानों के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। चूंकि यह एक प्रमुख आध्यात्मिक स्थान है, इसलिए यहाँ का भोजन केवल शाकाहारी ही होता है (Ayodhya Famous Street Foods)। लेकिन यहाँ के छोटे रेस्तरां, शाकाहारी और मारवाड़ी भोजनालय में भोजन का स्वाद कुछ अलग ही दिव्या होता है।

इसके अतिरिक्त देश के अन्य धार्मिक जगहों की तरह अयोध्या के स्ट्रीट फूड (Ayodhya Famous Street Foods) का भी जवाब नहीं है। यहाँ आने वाले लोग यहाँ के स्ट्रीट फोड़ का स्वाद लेना नहीं भूलते। आज हम इस लेख में हम आपको अयोध्या के स्ट्रीट फूड्स से रूबरू करवाएंगे। आइये डालते हैं अयोध्या के प्रसिद्ध स्ट्रीट फ़ूड (Ayodhya Famous Street Foods) पर एक नजर।

चाट (Chat)

चाट उत्तर भारत का एक परौख स्ट्रीट फ़ूड है। अयोध्या में भी यह बहुत चाव से खाया जाता है। यहाँ आने वाले टूरिस्ट्स और स्थानीय दोनों इसका मजा खूब लेते हैं। अयोध्या की सड़कें स्वादिष्ट चाट बेचने वाले विक्रेताओं से भरी हुई हैं। यहाँ चाट की कई वैरायटी खाने को मिलती है। यहाँ आप आलू टिक्की, पानी पूरी, कचौरी, समोसा और पापड़ी चाट के साथ चाट का मजा ले सकते हैं।

लड्डू (Laddoo)

चूँकि अयोध्या कई सारे धार्मिक स्थानों के साथ-साथ पवित्र हनुमानगढ़ी भी है इसलिए लड्डू प्रसाद के रूप में सबसे ज्यादा चढ़ाया जाता है। यहाँ आपको तरह-तरह के लड्डू मिलेंगे। लड्डू यहाँ के सभी पवित्र और उत्सव समारोहों का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। यहाँ आपको सामान्य बूंदी के लड्डू के अलावा, बेसन के लड्डू, गोंद के लड्डू और ड्राई फ्रूट्स के भी लड्डू खाने को मिलते हैं।

रबड़ी (Rabri)

रबड़ी भी आपको उत्तर भारत के लगभग हर प्रमुख धार्मिक स्थल पर मिलती है। खास कर मथुरा और अयोध्या में तो यह बहुत फेमस है। रबड़ी दूध को तब तक उबालकर गाढ़ा करने के बाद बनाई जाती है जब तक कि इसकी मात्रा मूल की तुलना में एक तिहाई न रह जाए। इसे काजू और बादाम जैसे कटे या कटे सूखे मेवों से सजाया जाता है। कुछ लोग अतिरिक्त स्वाद के लिए केसर भी मिलाना पसंद करते हैं। अयोध्या में सुबह-सुबह कई ऐसे दुकानें हैं जो स्वादिष्ट रबड़ी परोसती हैं।

दही बड़ा (Dahi Vada)

दही बड़ा भी अयोध्या में उपलब्ध एक प्रसिद्ध नाश्ता है। यहाँ अक्सर इसे लोग पूरी, सब्जी या कचौड़ी सब्जी के साथ खाना पसंद करते हैं। यह व्यंजन आपको अयोध्या के गली-गली में मिल जायेगा। चुकि यह एक स्ट्रीट फ़ूड है इसलिए अयोध्या में इसकी कीमत भी कोई बहुत ज्यादा नहीं होती है। कई जगहों पर तो चाट की दुआकनों पर भी आप दही-वड़ा या दही-भल्ले का स्वाद ले सकते हैं। यहाँ पर ताज़े दही में डूबे हुए तले हुए वड़ों को पुदीना और टमाटर की चटनी के साथ परोसा जाता है।

कचौड़ी-सब्जी (kachori sabji)

कचौड़ी-सब्जी भी एक ऐसा स्ट्रीट फ़ूड या नाश्ता है जो उत्तर भारत ले लगभग हर धार्मिक स्थान पर आपको मिलेगा। चाहे मथुरा हो या हरिद्वार, वाराणसी हो या अयोध्या हर जगह सुबह-सुबह आपको दुकानों पर तजा कचौरी-सब्जी या कचौड़ीचटनी खाने को मिल जायेगा। चुकि धार्मिक स्थानों पर लोग बिना कुछ खाये पिये पहले अपने देवता का दर्शन करते हैं। इसलिए आमतौर पर यह नाश्ता आपको सुबह-सुबह ही मिलता है। अयोध्या में चाट या तीखी पुदीना चटनी के साथ कचौरी के विभिन्न रूपों का आनंद लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: Spices In Winter: सर्दियों में ये मसालें आपको बनायें रखेंगे सेहतमंद, जानें कैसे करें अपने डाइट में शामिल

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Ayodhya Famous Street FoodsAyodhya Ram Temple InaugurationBest Street FoodBest Street Food In Uttar PradeshChatDahi VadaIndian Street FoodKachaudi SubjiLaddooOTT India Tourism NewsRabritop five famous foods of ayodhyaTourism NewsTourism News in Hindi

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article